लाइव न्यूज़ :

हनीट्रैप में फंसाकर उगाही, पुलिसकर्मियों समेत 15 गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 12, 2019 09:27 IST

गिरफ्तार महिला और अन्य लोगों ने पुलिस वालों के साथ मिलकर अब तक कई लोगों को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर भारी रकम वसूली है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Open in App

कार चालकों से लिफ्ट लेकर उन्हें मोहपाश में फंसाकर मोटी उगाही करने के आरोप में नोएडा पुलिस के एक चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों समेत 15 लोगों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेश पर हुई. गिरफ्तार लोगों में ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाएं भी शामिल हैं.

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बीती रात फरीदाबाद निवासी विनय प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी कार से महामाया फ्लाईओवर के पास से गुजर रहे थे तभी एक युवती ने उन्हें रुकने का इशारा किया. युवती ने विनय को बताया कि कुछ बदमाशों ने उसका पर्स और सामान लूट लिया है तथा वह उसे पुलिस चौकी तक छोड़ दें.

विनय ने महिला को कार में लिफ्ट दी और पुलिस चौकी गए. पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि कार चालक ने उसके साथ रेप किया है. शोर सुन कर वहां पहुंचे पुलिस वाले विनय को कार सहित सेक्टर 44 पुलिस चौकी पर ले गए. उन्होंने बताया कि वहां पर कुछ अन्य लोग भी पहुंचे तथा कार चालक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे.

पुलिस वालों ने विनय से कहा कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा. बुरी तरह घबराए विनय से पुलिस कर्मियों और मोहपाश में फंसाने वाली महिलाओं ने 50 हजार रुपए में सौदा तय किया. एसएसपी ने बताया कि इस बात की सूचना पीडि़त ने किसी के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों को दी. उन्होंने बताया कि मौके पर थाना प्रभारी सेक्टर 39 राजेश शर्मा को भेजा गया तब कार चालक से चौकी प्रभारी तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी और अन्य लोग 50 हजार रुपए वसूल रहे थे.

उन्होंने बताया कि सेक्टर 44 चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील शर्मा, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल अजयवीर, कांस्टेबल देवेंद्र, पीसीआर चालक विपिन सिंह, पीसीआर चालक दुर्गेश कुमार, पीसीआर चालक राजेश कुमार, अनूप, सलीम, सतीश, सुरेश कुमार, हरि ओम, देशराज तथा विनीता और कार चालक को ब्लैकमेल करने वाली युवती पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया.

इनके पास से कार चालक से वसूले गए 50 हजार रुपए, मोबाइल फोन आदि बरामद हुआ है. एसएसपी ने बताया कि इस मामले में रंगदारी वसूलने और भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार महिला और अन्य लोगों ने पुलिस वालों के साथ मिलकर अब तक कई लोगों को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर भारी रकम वसूली है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. गिरफ्तार चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?