लाइव न्यूज़ :

महिला ने तेरह साल की नाबालिग को शराबियों के हवाले किया, कमरा बंद कर किया गैंगरेप

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 27, 2018 03:13 IST

पीड़िता और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर मामला दबाने की कोशिश भी की गई। हालांकि पांच दिन के बाद मामला खुला और इस बारे में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

Open in App

जयपुर, 27 जुलाईः राजस्थान के बीकानेर में रहने वाली तेरह साल की एक बच्ची को पास ही रहने वाली एक महिला ने रेप का शिकार बनवा दिया। महिला ने उसे अपने घर पर किसी काम से बुलाया और वहां पर पहले से ही शराब पी रहे कुछ लोगों के हवाले कर दिया। शराब पी रहे लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गैंगरेप कर डाला। 

पीड़िता और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर मामला दबाने की कोशिश भी की गई। हालांकि पांच दिन के बाद मामला खुला और इस बारे में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बीस जुलाई को बालिका घर पर अकेली थी। इसी दौरान पास ही रहने वाली प्रेमी देवी ने घर का दरवाजा खटखटाया। प्रेमीदेवी बच्ची को किसी काम से अपने घर पर ले गई वहां पर राजू और प्रेमकुमार बैठे शराब पी रहे थे।आरोपियों को देखकर बच्ची जाने लगी तो तो प्रेमदेवी ने बच्ची को उनके हवाले कर कमरा बंद कर दिया। 

तीनों ने मिलकर बच्ची से रेप किया और उसके बाद उसे वहां से भगा दिया। प्रेमी देवी चुपचाप बच्ची को उसके घर छोड़ आई। परिजनों को जब इस बारे में कहा तो युवकों ने परिजनों को भी मारने की धमकी दी। आखिर पांच दिन बाद जब बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो मां उसे लेकर अस्पताल गई तब जाकर मामला खुला और पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :गैंगरेपजयपुरराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?