लाइव न्यूज़ :

13 वर्षीय बेटी से कई बार दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध, पिता को 20 साल सश्रम कारावास की सजा, लखनऊ के एक मदरसे में पढ़ती थी पीड़िता, दिल्ली में आकर किया हैवानियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2025 20:50 IST

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनु अग्रवाल ने गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि किशोरी के साथ उसके घर में ही जघन्य अपराध किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिता द्वारा, जिस पर उसने सबसे अधिक विश्वास किया था। यौन कृत्य और आपराधिक धमकी देने का दोषी करार दिया।पीड़िता को 16 लाख रुपये मुआवजा भी देने का आदेश दिया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने 13 वर्षीय बेटी से कई बार दुष्कर्म करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के जुर्म में पिता को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि पीड़िता अंतहीन पीड़ा से गुजर रही है और अपराध के कई साल बाद भी वह इस डर में जी रही है कि अगर उसके पिता को सजा हुई, तो समाज उसे ही इसका दोषी ठहराएगा। यह आदेश 28 मई को पारित किया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनु अग्रवाल ने गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि किशोरी के साथ उसके घर में ही जघन्य अपराध किया गया।

वह भी उसके पिता द्वारा, जिस पर उसने सबसे अधिक विश्वास किया था। अदालत ने 19 मई को आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गंभीर यौन शोषण तथा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन कृत्य और आपराधिक धमकी देने का दोषी करार दिया।

सजा की अवधि पर बहस के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक अरुण के वी ने कहा कि दोषी को इस जघन्य अपराध के लिए कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके बाद अदालत ने दोषी को पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने पीड़िता को 16 लाख रुपये मुआवजा भी देने का आदेश दिया।

यह मामला 30 जून, 2018 को सामने आया, जब पीड़िता ने अपने पड़ोसी को अपने साथ हुए अपराध की जानकारी दी, जिसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच के बाद पुलिस पीड़िता के घर पहुंची, जहां किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाई।

उस समय पीड़ित की उम्र 14 वर्ष थी और वह लखनऊ के एक मदरसे में पढ़ती थी। जून 2018 में गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपराधी पिता उसे राष्ट्रीय राजधानी ले आया। पहले वे एक रिश्तेदार के घर पर रुके, उसके बाद उसने एक अलग कमरा किराए पर ले लिया, जहां अपराध को अंजाम दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसलखनऊउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला