लाइव न्यूज़ :

MP Shocker: पॉर्न देखकर भाई बना हैवान, छोटी बहन का किया रेप; आरोपी को बचाने में मां ने की मदद

By अंजली चौहान | Updated: July 27, 2024 12:35 IST

MP Rape:55 डीएनए परीक्षण किए गए, भाई के शुक्राणु का नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में पाए गए नमूने से मिलान हुआ।

Open in App

MP Rape: मध्य प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में हर कोई जानकर हैरान और परेशान है। कलयुगी परिवार ने एक मासूम बच्ची से न सिर्फ उसका बचपन छीना बल्कि उसकी बेरहमी से हत्या भी कर दी। 

दरअसल, रीवा में 9 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसका मर्डर हो गया। घटना के संबंध में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो जो सामने निकल कर आया उसने सभी को चौंका कर रख दिया। पुलिस का कहना है कि एक 13 वर्ष के भाई ने अपने साथ सो रही नाबालिग बहन के साथ रेप किया। और गुनाह छुपाने के लिए फिर कत्ल भी कर दिया। यह पूरी घटना घर में घटी जहां पिता-माता और अन्य बहनें साथ रहती थी। 

इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि मां और दो बड़ी बहनें, जो सब कुछ जानती थीं, आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही थीं। चारों - आरोपी, उसकी मां और दो बड़ी बहनों को हिरासत में लिया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तीन महीने पहले रीवा के जवा इलाके में हुई थी। आरोपी रात में अपने मोबाइल फोन पर पोर्न देख रहा था। अपनी बहन को अपने बिस्तर के बगल में सोते हुए देखकर वह अपना नियंत्रण खो बैठा और बच्ची का यौन शोषण किया। जब लड़की ने कहा कि वह पिताजी से शिकायत करेगी, तो उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

3 महीने में 55 लोगों के डीएनए परीक्षण किए गए

पुलिस ने लड़की की हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए तीन महीनों तक रात दिन एक कर दिए लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने 55 लोगों के डीएनए परीक्षण किए थे, लेकिन नाबालिग के शरीर पर मिले नमूने से कोई भी मेल नहीं खाता। परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और अक्षमता का आरोप लगाया। हालांकि, इस दौरान मां और बहनों ने भाई को बचाने के लिए कानून से उसे दूर रखा। 

आखिरकार, पुलिस ने भाई को टेस्ट के लिए ले जाया और उसके स्पर्म सैंपल से मैच हो गए। रिपोर्ट में यह साबित होने के बाद कि भाई ने अपनी बहन के साथ बलात्कार किया है, आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

उसने कहा कि उसने मोबाइल पर पोर्न मूवी देखी थी, जबकि उसकी छोटी बहन पास में सो रही थी। उसने अपनी हवस के आगे घुटने टेक दिए और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने कहा कि वह अपने पिता को सब कुछ बता देगी, तो वह डर गया और उसने उसे मार डाला।

कलयुगी मां ने बेटे को बचाने का किया प्रयास

आरोपी बेटे को बचाने के लिए मां और बहनों ने बनाई योजना आरोपी ने यहां तक ​​कहा कि उसने अपनी मां और बड़ी बहनों को सब कुछ बता दिया, जिन्होंने मिलकर उसे पिता और पुलिस से बचाने की योजना बनाई। भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार, हत्या और सबूत छिपाने का मामला दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोप में दो नाबालिगों समेत सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :रेपMadhya Pradeshरीवाहत्याक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम