लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा-144 और लॉकडाउन उल्लंघन करने पर 13 मामले दर्ज, 23 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 28, 2020 05:22 IST

बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले ब्राह्मण महासभा के 50 लोगों के खिलाफ थाना सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के चलते धारा-144 लागू है.सोमवार को इसका उल्लंघन करने पर 13 प्राथमिकी दर्ज की गई.

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू धारा -144 तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सोमवार को 13 प्राथमिकी दर्ज कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 तथा लॉकडाउन जारी है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को इसका उल्लंघन करने पर 13 प्राथमिकी दर्ज की गई जबकि पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सघन तलाशी करते हुए 5,289 वाहनों को चेक किया की जांच की। इस दौरान 2,261 वाहनों का चालान काटा गया है, जबकि सात वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 2,30,000 रुपये पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में वसूला है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस 200 जांच बिंदुओं पर 24 घंटे अवरोधक लगाकर जांच कर रही है। 

नोएडा में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ग्रेटर नोएडा में स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले ब्राह्मण महासभा के 50 लोगों के खिलाफ थाना सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस संगठन के पांच नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि ब्राह्मण महासभा के बैनर तले लगभग लोग आज जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। ये लोग इसका उल्लंघन कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया, तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सचिन, चमन, प्रिंस, प्रवीण सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

टॅग्स :गौतम बुद्ध नगरनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने