लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बोर्ड एग्जाम में चेकिंग के नाम पर उतरवाए कपड़े, परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

By स्वाति सिंह | Updated: March 7, 2019 14:14 IST

10 बोर्ड की परीक्षा में जिले की एक टीम परीक्षा केंद्र पर नकल जांच करने के लिए पंहुची थी। बताया जा रहा ही कि टीम ने सभी छात्र-छात्राओं को अलग कमरे में ले जाकर उनके कपड़े उतरवाकर जांच की।

Open in App

छत्तीसगढ़ से 10वीं की छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना जशपुर जिले की है जहां बोर्ड एग्जाम में कपड़े उतारकर तलाशी लिए जाने के बाद एक 16 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। 

खबरों के मुताबिक पंडरापाठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10 बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। 1 मार्च को परीक्षा में जिले की एक टीम परीक्षा केंद्र पर नकल जांच करने के लिए पंहुची थी। बताया जा रहा ही कि टीम ने सभी छात्र-छात्राओं को अलग कमरे में ले जाकर उनके कपड़े उतरवाकर जांच की।

इस जांच प्रक्रिया के बाद स्कूल के छात्र-छात्राएं काफी डर गए थे। इस घटना के बाद एक छात्रा इतनी दार गई की उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली छात्रा विशिष्ट पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार से बताई जा रही है।

इस मामले का खुलासा बीते हफ्ते 4 मार्च को हुआ। छात्रा के आत्महत्या करने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब मृतिका के भाई ने इस घटना को बताया। इस घटना के सामने आटे ही जांच प्रक्रिया शुरू हो गई। स्कूल के कई छात्रों ने शिक्षकों द्वारा कपड़े उतरवाकर जांच किए जाने में आपत्ति जताई है। वहीं इस मामले में शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा के दौरान जांच के लिए जिले से टीम आई थी। उन्होंने ही बच्चों के कपड़े उतरवाकर उनकी जांच की जिससे बच्चे लज्जित महसूस करते हैं। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह