उन्होंने 33 की औसत और 133.48 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े और भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में एतिहासिक रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति एशिया कप में भारत की खिताबी जीत के दौरान टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही। वह 29 विकेट के साथ संयुक्त रूप से तीसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रही। रिचा को 18 मैच में 259 रन बनाने के लिए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना गया। रेणुका ने 6.50 के इकोनॉमी रेट और 23.95 के औसत से 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किए। उन्हें आईसीसी की साल की इमर्जिंग खिलाड़ी के रूप में नामित भी किया गया। पुरुष टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पंड्या, सैम कुरेन, वानिन्दु हसरंगा, हारिस राऊफ और जोश लिटिल। महिला टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, ऐश गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा, निदा डार, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, सोफी एकलेस्टोन, इनोका रणवीरा और रेणुका सिंह। (फोटो- इंस्टाग्राम)