धोनी को बेटी जीवा ने अपने हाथों से खिलाई ये खास चीज, वीडियो वायरल

जीवा इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी है। खासकर, आईपीएल-2018 के दौरान जीवा खूब फैंस की चर्चा में आई थी।

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: November 24, 2018 1:52 PM

Open in App
ठळक मुद्देजीवा एक बार फिर पापा धोनी के साथ सोशल मीडिया पर छाईंआईपीएल के दौरान भी धोनी और जीवा की कई तस्वीरें और वीडियो लोकप्रिय हुए थे सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में गिनी जाती हैं जीवा

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ नजर आ रहे हैं।

धोनी दरअसल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है। इंस्टाग्राम पर शेयर किये गये इस वीडियो में जीवा अपने पिता धोनी को गाजर खिलाते दिख रही हैं। बता दें कि जीवा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनकी गिनती सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में होती है। 

जीवा और धोनी के इस वीडियो को आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 

जीवा इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी है। खासकर, आईपीएल-2018 के दौरान जीवा खूब फैंस की चर्चा में आई थी। धोनी ने जब इस साल वानखेड़े स्टेडियम में खिताब जीता तब भी पिता-बेटी की कई तस्वीरें और वीडियो लोगों ने पसंद किये।

गौरतलब है कि धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के लिए अगले साल टीम इंडिया से जुड़ेंगे। टीम इंडिया फिलहाल टी20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। धोनी इस साल बहुत अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आये हैं। खासकर, एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वह संघर्ष करते नजर आये। ऐसे में फॉर्म में लौटकर वह वर्ल्ड कप-2019 से पहले वह जरूर अपने आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे।

टॅग्स :एमएस धोनीजीवाइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या