Yashasvi Jaiswal IND vs ENG Live: 22 साल में 209 रन की पारी, कोहली और सचिन ने की तारीफ, कम उम्र में शानदारी पारी, सोशल मीडिया पर वायरल

Yashasvi Jaiswal IND vs ENG Live Score, 2nd Test: शानदार बल्लेबाजी से भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाये। सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 03, 2024 2:48 PM

Open in App
ठळक मुद्देकांबली ने 1993 में 21 साल और 335 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। कांबली ने इसके 20 दिन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना लगातार दूसरा दोहरा शतक बनाया था।महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर लंबे समय तक दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज थे।

Yashasvi Jaiswal IND vs ENG Live Score, 2nd Test: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने। अपना छठा टेस्ट खेल रहे 22 साल के जायसवाल ने 290 गेंद की पारी में 19 चौके और सात छक्के की मदद से 209 रन बनाये। वह दिग्गज जेम्स एंडरसन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को कैच देकर पवेलियन लौटे।  उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाये। सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है। पूर्व वामहस्त बल्लेबाज कांबली ने 1993 में 21 साल और 335 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।

कांबली ने इसके 20 दिन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना लगातार दूसरा दोहरा शतक बनाया था। कांबली से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर लंबे समय तक दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज थे। उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। वह गौतम गंभीर के बाद खेल के पारंपरिक प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

गंभीर ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। जायसवाल की पारी की तारीफ भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी की। इस श्रृंखला की शुरुआती दो टेस्ट से निजी कारणों ने टीम से बाहर रहने वाले कोहली ने कहा,‘‘ यशस्वी जायसवाल .... कम उम्र में शानदारी पारी खेली।’’ जायसवाल ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में 171 रन बनाए थे।

उन्होंने हैदराबाद में मौजूदा श्रृंखला के शुरुआती मैच में 80 रन बनाये थे, जिसे भारत 28 रन से हार गया था।  जायसवाल बीते दिन 179 रन नाबाद थे। उन्होंने दूसरे दिन के पहले सत्र में पदार्पण कर रहे स्पिनर शोएब बशीर के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने जायसवाल के करियर की शुरुआती दिनों की ओर इशारा करते हुए सोशल मीडिया लिखा, ‘‘ जायसवाल, विश्व क्रिकेट में सबसे महानतम गाथाओं में से एक है।’’ उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले निम्न मध्यमवर्गीय परिवार के लड़के जायसवाल की जिंदगी मुश्किलों से भरी रही है। वह 11 साल की उम्र में प्रतिष्ठित आजाद मैदान में प्रशिक्षण लेने के लिए भदोही से मुंबई आये थे।

उन्होंने खुद छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा किया, जिसमें सड़क के किनारे पानी पूरी बेचना भी शामिल था। वह अपने प्रारंभिक वर्षों के दौरान आजाद मैदान के मैदानकर्मियों के साथ तंबू में भी रहे। जायसवाल के पानी पूरी बेचने की कहानी बार-बार मीडिया में आती रही है लेकिन उनके प्रारंभिक कोच ज्वाला सिंह ने कहा है इस बात को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है।

ज्वाला सिंह ने जोर देकर कहा था कि अपने संघर्ष के वर्षों के दौरान जायसवाल अधिकांश समय उनके घर पर रहे हैं। वह 2020 में अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर उभरने के बाद सुर्खियों में आये थे। उसी साल राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में उन्हें अपनी टीम से जोड़ा। उन्होंने आईपीएल में 37 मैचों में 1172 रन बनाये है। जायसवाल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 17 मैचों में 502 रन बनाये है।

‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में क्रिकेट जगत शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल की तारीफ की। वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने। अपना छठा टेस्ट खेल रहे 22 साल के जायसवाल ने 290 गेंद की पारी में 19 चौके और सात छक्के की मदद से 209 रन बनाये।

तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ शाबाश यशस्वी. शानदार प्रयास।’’ जायसवाल की पारी की तारीफ भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी की। इस श्रृंखला की शुरुआती दो टेस्ट से निजी कारणों ने टीम से बाहर रहने वाले कोहली ने कहा,‘‘ यशस्वी जायसवाल .... कम उम्र में शानदारी पारी खेली।’’ जायसवाल ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में 171 रन बनाए थे।

उन्होंने हैदराबाद में मौजूदा श्रृंखला के शुरुआती मैच में 80 रन बनाये थे, जिसे भारत 28 रन से हार गया था।  उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले निम्न मध्यमवर्गीय परिवार के लड़के जायसवाल की जिंदगी मुश्किलों से भरी रही है। भारत के बायें हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ युवा यशस्वी जायसवाल का शानदार दोहरा शतक, बधाई।’’

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने लिखा, ‘‘ एक शतक विशेष होता है और जब आप दोहरा शतक बनाते हैं तो यह एक अलग ही ऊंचाई होती है। यशस्वी... नाम में ही बड़ा अर्थ है। आने वाले समय में आप कई और शतक जड़ेंगे...यशस्वी जायसवाल ने अच्छा खेला।’’

भारत के पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल सरकार में वर्तमान खेल खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री मनोज तिवारी ने भी जायसवाल को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट में किसी बड़ी चीज की शुरुआत। चमकते रहो यशस्वी।’’

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडयशस्वी जायसवालटीम इंडियाविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या