World Test Championship WTC points table 2024: ऐतिहासिक जीत और टॉप पर भारतीय टीम, यहां देखें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 ​​अंक तालिका

World Test Championship WTC points table 2024: जीत ने भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 ​​अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2024 11:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में यह भारत की दूसरी जीत भी थी। दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया।न्यूजीलैंड (तीसरे) और ऑस्ट्रेलिया (चौथे) पर हैं।

World Test Championship WTC points table 2024: भारत ने केपटाउन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत के क्रिकेटर सिर ऊंचा करके घर वापस लौटेंगे। भारत ने पर्याप्त समय रहते दूसरा टेस्ट मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। जीत ने भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 ​​अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद की।

मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में यह भारत की दूसरी जीत भी थी। दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। पहले टेस्ट में हार के बाद भारत छठे स्थान पर आ गया था। गुरुवार की जीत ने एक बार पोल पोजीशन पर पहुंचा दिया। इस बीच प्रोटियाज़ दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड (तीसरे) और ऑस्ट्रेलिया (चौथे) पर हैं।

बांग्लादेश पांचवें स्थान पर है। उसके बाद पाकिस्तान (छठे), वेस्टइंडीज (सातवें), इंग्लैंड (आठवें) और श्रीलंका (नौवें) हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के जादुई स्पेल से भारत ने टेस्ट इतिहास के अब तक के सबसे छोटे मैच में दक्षिण अफ्रीका पर सात विकेट की जीत से दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की।

भारतीय तेज गेंदबाजी के अनमोल नगीनों में शुमार बुमराह ने गुरुवार को यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह ऐसा खतरनाक स्पैल डाला कि दक्षिण अफ्रीका का मध्यक्रम चरमरा गया और ऐडन मार्कराम (103 गेंद में 106 रन) के जुझारू शतक के बावजूद टीम लंच से ठीक पहले दूसरी पारी में 36.5 ओवर 176 रन पर ढेर हो गयी जिससे भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला।

यह लक्ष्य हालांकि सबसे मुश्किल पिच पर भी बहुत बड़ा नहीं था। युवा यशस्वी जायसवाल (28 रन) हालांकि अपना विकेट गंवा बैठे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 16 रन) और श्रेयस अय्यर (छह गेंद में नाबाद चार रन) ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 80 रन बनाकर टीम को पांचवें सत्र के अंदर जीत दिलायी।

भारत की न्यूलैंड्स पर सात प्रयासों में यह पहली जीत थी जिसे बुमराह और मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन के लिये याद रखा जायेगा। सिराज ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ छह विकेट के प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर समेटने में मुख्य भूमिका निभायी थी। रोहित श्रृंखला बराबर होने से महेंद्र सिंह धोनी (2010-11) के बाद दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला ड्रा कराने वाले दूसरे कप्तान बन गये।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका अब भी भारत के लिए अजेय किला बना हुआ है क्योंकि वह इस देश में अब तक कोई भी टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत सका है। फेंके गये ओवरों के मामले में यह अब तक का सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा जिसमें कुल 106.2 ओवर डाले गये। इससे पहले 1932 में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच एमसीजी में हुआ टेस्ट सबसे छोटा मैच था जिसमें 109.2 ओवर फेंके गये थे।

इसमें आस्ट्रेलिया जीता था। दिलचस्प बात है कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी इस मैच की तरह ही तब 23.2 ओवर तक ही चली थी। न्यूलैंड्स स्टेडियम की पिच को अगर आईसीसी मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ‘औसत से नीचे’ की रेटिंग नहीं देते हैं तो यह हैरानी की बात होगी। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी सलाहकार और पूर्व कप्तान एशवेल प्रिंस ने जब इस पिच को देखा था तो उन्होंने इसे ‘पहले दिन की सबसे तेज पिच’ करार किया था और वह इसके अनिरंतर उछाल से काफी चिंतित भी थे।

न्यूलैंड्स की मेजबान संस्था ‘वेस्ट प्रोविंस क्रिकेट एसोसिएशन’ वित्तीय रूप से काफी कमजोर है और डेढ़ दिन का मैच उसके लिए घाटे का सौदा ही होगा। कप्तान रोहित के लिए बतौर कप्तान क्रिकेट के चार बड़े देश दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट जीतना शानदार है लेकिन इसमें उनके द्वारा लिये गये फैसलों से उनका कप्तानी कौशल दिखायी दिया।

टॅग्स :विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी)आईसीसीटीम इंडियादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या