World Cup 2023: रवि शास्त्री बोले- 'इस बार नहीं जीता भारत तो उसे अगले तीन विश्व कप तक इंतजार करना होगा', जानिए क्यों

पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। ये मैच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इस विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 12, 2023 1:53 PM

Open in App
ठळक मुद्दे इस बार टीम के सात-आठ खिलाड़ी अपने चरम पर हैं - रवि शास्त्रीपूरे देश में इस समय क्रिकेट की खुमारी छाई हुई है - रवि शास्त्रीटीम जिस तरह से खेल रही है उसे देखते हुए संभवत: यह उसके पास सर्वश्रेष्ठ मौका है - रवि शास्त्री

ICC World Cup 2023: 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का अंतिम लीग मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और ये मुकाबला सिर्फ औपचारिकता मात्र है। पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। ये मैच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इस विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। यही कारण है कि सबकी उम्मीद है कि भारत इस साल आईसीसी ट्राफी जीतने का लंबे समय से चला इंतजार खत्म कर देगा।

इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कोच और कप्तान रह चुके रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय टीम अगर इस बार चैंपियन नहीं बन पाई तो उसे फिर इसके लिए अगले तीन विश्व कप तक इंतजार करना होगा। शास्त्री ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि इस समय भारत के अधिकतर खिलाड़ी अपने चरम पर हैं जिससे उसके पास आईसीसी खिताब के इंतजार को खत्म करने का शानदार मौका है।

उन्होंने कहा,"पूरे देश में इस समय क्रिकेट की खुमारी छाई हुई है। भारत ने 12 साल पहले विश्व कप जीता था। उनके पास फिर से इसे दोहराने का मौका है। भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है उसे देखते हुए संभवत: यह उसके पास सर्वश्रेष्ठ मौका है। अगर वह इस बार चूक जाते हैं तो उन्हें इसे जीतने के बारे में सोचने तक के लिए अगले तीन विश्व कप तक इंतजार करना होगा। इस बार टीम के सात-आठ खिलाड़ी अपने चरम पर हैं।"

उन्होंने कहा, "यह उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है। जिस तरह से वे खेल रहे हैं और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें इस बार खिताब जीतना चाहिए।" शास्त्री ने कहा कि भारत के पास इस समय अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। उन्होंने कहा, "यह असाधारण है लेकिन इसमें समय लगा और यह रातों रात नहीं हुआ। वह पिछले चार पांच साल से एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज तीन साल पहले उनसे जुड़े। वे जानते हैं कि प्रदर्शन में कैसे निरंतरता बनाए रखनी है।" 

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपभारतीय क्रिकेट टीमरवि शास्त्रीरोहित शर्माविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या