World Cup 2023 Final: विश्व कप में सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने भारतीय बल्लेबाज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 36 पारियों में 1744 रन पूरे करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। उनसे पहले पायदान पर मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 44 पारियों मे 2278 रनों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।

By आकाश चौरसिया | Published: November 19, 2023 2:54 PM

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैंविश्वकप में दोनों ने यह कारनामा किया हैइनके अलावा इस लिस्ट में रोहित शर्मा भी शामिल हैं

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुजरात के अहमदाबाद में फाइनल मैच चल रहा है। अभी भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। वहीं, भारतीय टीम ने ये कुल स्कोर 10 ओवर में बना लिए हैं। 

लेकिन, इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 36 पारियों में 1744 रन पूरे करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। उनसे पहले पायदान पर मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 44 पारियों मे 2278 रनों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। इनके अलावा टीम इंडिया से फेहरिस्त में रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिनका चौथा स्थान है। उन्होंने अब तक 27 पारियां खेलते हुए 1533 रन बनाए हैं। भारतीय प्लेयर्स के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पॉटिंग भी इस क्रम में तीसरी पोजिशन पर है, उन्होंने 42 पारियां खेलते हुए 1743 रन इकट्ठा किए हैं।    

विश्वकप में कोहली के विराट स्कोरऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मैच में विराट ने 85 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ भी विराट ने 55 और पाकिस्तान के विरुद्ध सिर्फ 16 रन ही बनाने में सफल रहे। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 103 नाबाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी। गौर करने वाली बात यही रही कि उनका इंग्लैंड के खिलाफ खाता नहीं खुला था। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 88, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101 रन और नीदरलैंड के खिलाफ 51 रन बनाएं। हाल मे हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध उन्होंने 117 रन जड़े थे।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपभारतऑस्ट्रेलियारिकी पोंटिंगसचिन तेंदुलकररोहित शर्माआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या