virat kohli 35th birthday: विराट कोहली को 5 नवंबर के दिन देश से नहीं बल्कि विदशों से भी उनके फैंस जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भी शामिल हुई हैं। अनुष्का शर्मा आई लव यू कहकर विराट कोहली को बर्थडे विश किया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तीन फोटो शेयर की और एक शानदार संदेश पति विराट कोहली के लिए लिखा।
पहली फोटो में गेंदबाजी करते विराट
अनुष्का ने तीन फोटो शेयर की। पहली फोटो में विराट गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो साल 2011 के टीट्वेंटी विश्व कप की है। जब विराट ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को आउट किया था। विराट की यह गेंद वाइड रही और विकेट के पीछे एमएस धोनी ने केविन को स्टंप कर दिया था। दूसरे फोटो में अलग अंदाज में विराट कोहली दिखाई दे रहे हैं। मैदान के बाहर विराट काफी मजाक मस्ती करते हैं। यह फोटो इस बात का प्रमाण दे रही है। तीसरी फोटो में विराट और अनुष्का साथ हैं और दोनों काफी सुंदर दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का तो पाउट बनाकर पोज दे रही हैं।
अनुष्का ने कहा, मैं तुमसे हमेशा प्यार करती रहूंगी
अनुष्का ने लिखा कि वह साधारण हैं और अपने सभी रोल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह अपनी टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ रहे हैं। अनुष्का ने कहा कि इस जन्म के साथ ही साथ मैं हमेशा आपसे, प्यार करती रहूंगी। इस पर विराट का रिएक्शन भी आया। उन्होंने लव का इमोजी बनाकर पत्नी को थैंक्स कहा है। अनुष्का पोस्ट पर विराट कोहली के अलावा बलीवुड के कई मशहूर सितारे भी कमेंट कर विराट कोहली को उनके 35वें बर्थडे के लिए बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि महज एक घंटे के भीतर अनुष्का के इस पोस्ट को 9 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 20 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया।