Tim Southee incredible journey: कमाल का खिलाड़ी और शानदार कप्तान?, न्यूजीलैंड टीम को टिम साउथी की कमी हमेशा खलेगी। कमाल और धमाल के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और इतिहास में दर्ज कराया। साउथी ने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 394 मैच खेलते हुए 776 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान 34294 गेंद डाली। साउथी ने बल्ले से धमाल किया। 3290 रन बनाए और 8 अर्धशतक अपने नाम किया। साउथी ने इस दौरान 294 चौके और 132 छक्के मारे। टिम साउथी ने कहा कि अपनी "अविश्वसनीय यात्रा" को कभी नहीं भूलेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
अपने 107वें और अंतिम टेस्ट में दो विकेट लिए। इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में टेस्ट डेब्यू किया और इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम बार मैदान पर उतरे। साउथी ने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भी डेब्यू किया था और 2023 में भारत के खिलाफ अंतिम बार खेले। 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 पर्दापण किया और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 2024 में अंतिम बार मैदान में उतरे।
तीनों प्रारूपों में 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ने का अंत हो गया। साउथी ने कहा कि अब युवा साथियों को आगे लेकर जाना है। अंतिम टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 423 रन से जीत हासिल कर शानदार और जानदार विदाई दी। साउथी के 391 विकेट न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट इतिहास की किताबों में रिचर्ड हेडली के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी ने हैमिल्टन में घरेलू मैदान पर तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच खेला। मैंने बचपन से हमेशा न्यूजीलैंड के लिए खेलने का सपना देखा था। न्यूजीलैंड के लिए खेलना फख्र की बात रही लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है। यह शानदार सफर रहा और मैं इसमें कोई बदलाव नहीं चाहूंगा।
साउथी ने शनिवार को अपना 98वां छक्का जड़कर टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल के छक्कों की संख्या की बराबरी की थी और सर्वकालिक सूची में संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए थे। साउदी अपना 107वां और आखिरी टेस्ट खेल रहे थे। तीन छक्के जड़ कर गेल की बराबरी की थी। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 110 टेस्ट मैचों में अब तक 133 छक्कों के साथ सर्वकालिक सूची में शीर्ष पर हैं।
उनके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम है जिनके नाम 101 मैचों में 107 छक्के हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट 96 टेस्ट मैचों में 100 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर है। साउथी ने 14 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की, जिसमें कीवी टीम ने छह जीते, छह हारे और दो मैच ड्रॉ खेले। केन विलियमसन के दिसंबर 2022 में पद से हटने के बाद साउदी ने कप्तान संभाला था।