टी20 विश्व कप 2026ः भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने टीम की घोषणा की, देखिए 5 देश खिलाड़ी सूची

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान आठ फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 14:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा।न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा शामिल हैं।ऑस्ट्रेलिया के पिछले 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से किसी में भी नहीं खेले हैं।

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए उपमहाद्वीप की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम में स्पिन गेंदबाजों को प्राथमिकता दी है। टी20 विश्व कप 2021 के विजेता आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। उसने टी20 से संन्यास ले चुके मिशेल स्टार्क की अनुपस्थिति में किसी भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को टीम में शामिल न करने का फैसला किया। कूपर कॉनोली को टीम में शामिल किया गया है जबकि वह ऑस्ट्रेलिया के पिछले 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से किसी में भी नहीं खेले हैं।

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम-

मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान की टीम-

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उप कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी और अब्दुल्ला अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी : एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी।

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।

T20 World Cup 2026: श्रीलंका प्रारंभिक टीम-

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरित असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहन अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, एशान मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीष तीक्षणा, दुशान हेमंता, विजयकांत वियासकांत, ट्रावीन मैथ्यू । 

स्टार्क ने पिछले छह टी20 विश्व कप में से केवल एक में भाग नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने पिछले साल के अंत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद वह 13 फरवरी को कोलंबो में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा।

फिर 16 फरवरी को कैंडी में श्रीलंका और 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ मैच खेलेगा। इस महीने के अंत में पैट कमिंस की पीठ का स्कैन होने पर यह तय होगा कि वह टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं। जोश हेज़लवुड और टिम डेविड दोनों हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार कोई भी टीम 31 जनवरी तक अपनी टीम में बदलाव कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया इस महीने के आखिर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में ग्रुप चरण के सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा लेकिन अगर उसकी टीम सुपर आठ में पहुंचती है तो उसे भारत का दौरा करना होगा।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमटीम इंडियाअफगानिस्तान क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डबीसीसीआईआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या