Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: रेलवे के इस बल्लेबाज ने जड़ दी केवल 11 गेंदों में फिफ्टी, तोड़ा युवराज सिंह का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

आशुतोष ने युवराज सिंह के 12 गेंदों में अर्धशतक के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो उन्होंने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। आशुतोष का 11 गेंद में अर्धशतक नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के बाद टी20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

By रुस्तम राणा | Published: October 17, 2023 6:01 PM

Open in App
ठळक मुद्देयुवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया थाआशुतोष का 11 गेंद में अर्धशतक नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के बाद टी20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक हैरेलवे के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 8 गगनचुंबी छक्के जड़े और 1 चौका लगाया

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: क्रिकेट में रिकॉर्ड्स बनते और टूटते रहते हैं। इसी क्रम में रेलवे के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल के दौरान 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने टी20 में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

आशुतोष ने युवराज सिंह के 12 गेंदों में अर्धशतक के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो उन्होंने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। आशुतोष का 11 गेंद में अर्धशतक नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के बाद टी20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इस सूची में तीसरे भारतीय यशस्वी जयसवाल हैं जिन्होंने 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रेलवे की तरफ से उपेन्द्र यादव ने इसी पारी में 51 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाकर टीम का कुल स्कोर 246/5 तक पहुंचाया। यादव और आशुतोष ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों में 96 रन जोड़े। आशुतोष शर्मा ने अपनी इस पारी में 8 गगनचुंबी छक्के जड़े, जबकि 1 चौका लगाया। वहीं उपेंद्र ने अपनी शतकीय पारी में 9 छक्के और 6 चौके लगाए। 

247 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम 18.1 ओवर में सभी विकेट गंवाते हुए 119 रन बनाए और मुकाबला 127 रनों से हार गई। अरुणाचल प्रदेश के आयुष अवस्थी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। जबकि रेलवे के गेंदबाज सुशील कुमार ने 3 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।  

टॅग्स :सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीटी20Railwaysअरुणाचल प्रदेशयुवराज सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या