HighlightsSouth Africa vs New Zealand Champions Trophy 2025: रचिन रविंद्र ने जहां 101 गेंद में 108 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल है। South Africa vs New Zealand Champions Trophy 2025: केन विलियमसन ने 94 गेंद में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। South Africa vs New Zealand Champions Trophy 2025: डेविड मिलर ने 67 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।
South Africa vs New Zealand Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रनों की बारिश हो गई और कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 674 रन बने और 3 खिलाड़ी शतक पूरे किए। इस दौरान 15 विकेट गिरे और 66 चौके और 12 छक्के लगे। रचिन रविंद्र ने जहां 101 गेंद में 108 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल है। केन विलियमसन ने 94 गेंद में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम डेविड मिलर ने 67 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।
South Africa vs New Zealand Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (दोनों पारी मिलाकर)-
707 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर, 2025
674 - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, लाहौर, 2025 एसएफ
643 - भारत बनाम श्रीलंका, द ओवल, 2017
642 - एएफजी बनाम इंग्लैंड, लाहौर, 2025
636 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कार्डिफ़, 2013।
सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और केन विलियमसन के शतक के बाद कप्तान मिचेल सेंटनर के फिरकी के जादू से न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में यहां दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उभिड़ंत भारत से होगी।
South Africa vs New Zealand Champions Trophy 2025: दक्षिण अफ्रीका आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल-
मैचः 11
जीतः 01 (बनाम श्रीलंका, ढाका, सीटी 1998)
हारः 09
बराबरी: 1 (बनाम ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन, सीडब्ल्यूसी 1999)।
आईसीसी एकदिवसीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोई भी टीम इतने अधिक सेमीफाइनल नहीं हारी है, इसके बाद न्यूजीलैंड ने सबसे अधिक आठ (13 मैच) हारे हैं।
South Africa vs New Zealand Champions Trophy 2025: सबसे अधिक बार सीटी फाइनल खेलने वाली टीम-
5* - भारत
3 - वेस्ट इंडीज
3* - न्यूजीलैंड।
South Africa vs New Zealand Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में लगातार सर्वाधिक वनडे जीत वाली मेहमान टीमें-
7 - भारत (फरवरी 2006 से जून 2008)
7* - न्यूज़ीलैंड (मई 2023 से मार्च 2025)
6 - श्रीलंका (अक्टूबर 1995 से नवंबर 1997)।
न्यूजीलैंड के 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंटनर (43 रन पर तीन विकेट) और ग्लेन फिलिप्स (27 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम डेविड मिलर (नाबाद 100 रन, 67 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) के शतक और रेसी वान डेर डुसेन (69) तथा कप्तान तेंबा बावुमा (56) के अर्धशतक के बावजूद नौ विकेट पर 312 रन ही बना सकी।
वान डेर डुसेन और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी भी की। न्यूजीलैंड ने इससे पहले रविंद्र (108 रन, 101 गेंद, 13 चौके, एक छक्का) और विलियमसन (102 रन, 94 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) के शतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 362 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है।
ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 49, 27 गेंद) और डेरिल मिचेल (49 रन, 37 गेंद) ने अंत में पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद में 57 रन जोड़कर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। टीम ने अंतिम 10 ओवर में 112 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने 72 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कागिसो रबादा ने 70 रन पर दो विकेट हासिल किए।
सेमीफाइनल के साथ ही पाकिस्तान में चैंपियन्स ट्रॉफी का अंत हो गया, क्योंकि अब फाइनल नौ मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ 112 रन बनाने रविंद्र ने मौजूदा चैंपियन्स ट्रॉफी में अपना दूसरा और आईसीसी टूर्नामेंट में अपना पांचवां शतक पूरा किया।