मोबाइल पर बिजी थे महेंद्र सिंह धोनी, वाइफ साक्षी अटेंशन पाने के लिए करने लगीं ऐसी शरारत

कोरोनावायरस के चलते आईपीएल को भी स्थगित कर दिया गया है, जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार के साथ हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 20, 2020 9:06 AM

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं साक्षी धोनी।फैंस के बीच शेयर की एक और तस्वीर, लोग कर रहे जमकर पसंद।

कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी को आईपीएल सीजन-13 में हिस्सा लेना था, लेकिन ये टूर्नामेंट भी कोविड-19 के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है।

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। साक्षी ने हाल ही में एक और फोटो शेयर की है।

तस्वीर में धोनी मोबाइल पर बिजी नजर आ रहे हैं, जबकि साक्षी शरारत करती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ साक्षी ने लिखा, "जब आप अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं... #मिस्टर स्वीटी"

बता दें कि हाल ही में आईपीएल के 13 साल पूरा करने के मौके पर Greatest of All-Time का चयन किया गया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से आईपीएल लीग का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना गया है। दोनों क्रमश: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हैं।

धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम तीन बार चैम्पियन और पांच बार उपविजेता रही है। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और उसे चार बार चैम्पियन बनाया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनएमएस धोनीसाक्षी धोनीभारतीय क्रिकेट टीमइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या