रोहित शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में किया वाइफ रीतिका को बर्थडे विश, कही दिल छू लेने वाली बात

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में मौजूद रोहित शर्मा 14 दिन के क्वारंटीन में रह रहे हैं। आज रोहित की वाइफ रीतिका अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, इस मौके पर रोहित ने उन्हें खास अंदाज में विश किया।

By अमित कुमार | Published: December 21, 2020 01:30 PM2020-12-21T13:30:37+5:302020-12-21T13:32:12+5:30

Rohit Sharma showers love on darling Ritika Sajdeh on her 33rd birthday | रोहित शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में किया वाइफ रीतिका को बर्थडे विश, कही दिल छू लेने वाली बात

वाइफ रीतिका सजदेह संग रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

googleNewsNext
Highlightsभारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ रितिका सजदेह को बर्थडे विश किया। रोहित शर्मा ने वाइफ के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार किया है। रोहित ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर रीतिका को बेहद खास बताया।

भारतीय टीम के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने अपनी वाइफ रीतिका सजदेह को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया । रोहित शर्मा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। वाइफ रीतिका सजदेह के जन्मदिन पर रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग, हमेशा आपको प्यार @ritssajdeh.' रोहित शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

रोहित और रीतिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर यह दोनों कपल्स अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। रितिका सजदेह का जन्म 21 दिसंबर 1987 में मुंबई में हुआ था और उनका पूरा समय मुंबई के ही लोकेशन कफ़ परेड में बीता। रितिका के परिवार में उनके पिता बॉबी सजदेह और मां टीना सजदेह के अलावा कुणाल सजदेह हैं।

रितिका सजदेह का एजुकेशन मुंबई से ही हुआ है। पेशे से स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर रितिका सजदेह की क्लाइंट लिस्ट में रोहित शर्मा के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कई अन्य नामी क्रिकेटर भी शामिल हैं। रितिका का करियर स्पोर्ट्स से ही जुड़े होने की वजह से वो हर समय रोहित के साथ नज़र आती हैं और उनके किसी भी मैच को लाइव देखना नहीं भूलती। रितिका को पेट डॉग्स से बेहद लगाव है जो उनके सोशल मीडिया की तस्वीरों में साफ़ दिखाई देता है।

 क्रिकेटर युवराज सिंह रितिका के राखी भाई हैं और रितिका उनको सालों से राखी बांधती आ रही हैं। युवराज सिंह को रितिका और रोहित के लव अफेयर के बिलकुल पता नहीं था इसलिए एक बार उन्होंने रोहित को रितिका से दूर रहने की सलाह तक दे डाली थी। 

Open in app