हर्शल गिब्स के मजाक पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, फिर खुद ही डिलीट कर दिया विवादित ट्वीट

गिब्स के ट्वीट पर अश्विन ने जो जवाब दिया वह हैरान करने वाला रहा। अश्विन ने बात की गंभीरता बढ़ते देख इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।

By विनीत कुमार | Published: February 19, 2018 05:01 PM2018-02-19T17:01:08+5:302018-02-19T17:07:31+5:30

ravichandran ashwin fixing remark over herschelle gibbs deleted tweet later | हर्शल गिब्स के मजाक पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, फिर खुद ही डिलीट कर दिया विवादित ट्वीट

रविचंद्रन अश्विन

googleNewsNext

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स को रविचंद्रन अश्विन से सोशल मीडिया पर एक मजाक महंगा पड़ गया। हालांकि, अश्विन ने भी बाद में विवाद की गंभीरता को दखते हुए अपना ट्वीट डिलीट किया और गिब्स से सुलह करने की कोशिश करते दिखे। लेकिन ट्विटर पर लोगों अश्विन के जवाब का जमकर मजाक बनाया।

अश्विन के ट्वीट पर गिब्स के जवाब से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, अश्विन ने एक कंपनी के नए जूतों की प्रशंसा करते हुए तस्वीर ट्वीट की और लिखा कि वह इन जूतों को पहनने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।



अश्विन के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। इसी बीच गिब्स ने मजाकिया लहजे में लिखा, 'अश्विन मुझे उम्मीद है कि इन जूतों की मदद से आप और तेज दौड़ सकेंगे।'

इस ट्वीट तक सबकुछ ठीक था। लेकिन इसके बाद अश्विन ने जो जवाब दिया वह हैरान करने वाला रहा। अश्विन ने मैच फिक्सिंग के विवाद को घसीटते हुए लिखा, 'निश्चित रूप से उतना तेज नहीं जितना आप थे। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मैं आपकी तरह भाग्यशाली भी नहीं। लेकिन कम से कम मेरे पास नैतिक सोच तो है कि मैच फिक्स नहीं करने चाहिए जिसकी वजह से मेरी प्लेट में खाना आता है।'

अश्विन ने बात की गंभीरता बढ़ते देख इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया। ये रहा स्क्रिनशॉट

बहरहाल, गिब्स ने अश्विन की प्रतिक्रिया के बाद सम्मानजनत तरीके से जवाब देते हुए लिखा, 'मजाक भी नहीं समझ सकते। कोई बात नहीं मैं इस बातचीत से बाहर जा रहा हूं।'


गिब्स के इस जवाब के बाद अश्विन ने भी बात बदलते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि मैंने भी जोक ही किया था। लेकिन देखिए, लोगों ने और आपने इसे कैसे लिया। मैं ऐसे मजाक के लिए तैयार रहता हूं। हम कभी साथ बैठकर डिनर करेंगे।'


हालांकि, अश्विन के इस जवाब के बावजूद लोगों ने अश्विन की प्रतिक्रिया और बातों का खूब मजाक बनाया। 





Open in app