Ranji Trophy: एमपी के यश दुबे ने मुंबई के खिलाफ लगाया शतक, केएल राहुल की तरह मनाया सेलिब्रेशन, देखें Video

फाइनल मुकाबले में दुबे 119 रन बनाकर क्रीज पर मुंबई के गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पारी के 75वें ओवर में अपना शतक बनाया।

By रुस्तम राणा | Published: June 24, 2022 2:44 PM

Open in App
ठळक मुद्देBCCI डोमेस्टिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने दुबू के वीडियो को किया शेयरसेलिब्रेशन में दोनों हाथों से अपने कानों को बंद करते हुए नजर आए दुबे

बेंगलुरु:रणजी ट्रॉफी के चल रहे फाइनल के तीसरे दिन मुंबई के खिलाफ मध्य प्रदेश के सलामी बल्लेबाज यश दुबे ने शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। मजेदार बात ये है कि जब उन्होंने यह शतक जड़ा तो दुबे ने टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की तरह जश्न मनाया। उन्होंने अपने दोनों हाथों से अपने कानों को बंद कर लिया। BCCI डोमेस्टिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने दुबे के इस सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश को 41 बार की चैंपियन मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अंडरडॉग के रूप में देखा गया था, लेकिन आदित्य श्रीवास्तव की अगुवाई वाली टीम ने वास्तव में दिखाया है कि वे पृथ्वी शॉ-कप्तान पर दबाव बनाने में कामयाब रहे हैं। टीम ने पहली पारी में, मुंबई को सरफराज खान के 134 रनों के साथ 374 रन पर ऑल आउट कर दिया गया। जवाब में मध्य प्रदेश ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है और यश दुबे और शुभम शर्मा दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी की है। 

मध्य प्रदेश और मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का यह फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस निर्णायक मुकाबले में शुभमन शर्मा ने भी शतक जड़ा है। उन्होंने 215 गेंदों का सामना करते हुए 116 रनों की पारी खेली है। जबकि दुबे 119 रन बनाकर क्रीज पर मुंबई के गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। दुबे ने पारी के 75 वें ओवर में अपना शतक बनाया।

खबर लिखे जाने तक मध्य प्रदेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 299 है। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने हिमांशु मंत्री को और मोहित अवस्थी ने शुभमन शर्मा को आउट कर किया है। इससे पहले, मध्य प्रदेश ने मुंबई को 374 रन पर समेट दिया गया था, जिसमें गौरव यादव ने मध्य प्रदेश के लिए चार विकेट लिए थे।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीट्विटर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या