ओडिशा प्रो टी20 लीगः 6 टीम और सितंबर में पदार्पण, जानें नियम और कार्यक्रम

Odisha Pro T20 League: ओसीए के सचिव संजय बेहड़ा ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि यह लीग भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक प्रमुख ताकत बनेगी।’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2025 20:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देसर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। ओसीए ने संगठनों को आगे आने और फ्रेंचाइजी स्वामित्व प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। ओडिशा में क्रिकेट के विकास के लिए दीर्घकालिक विजन और प्रतिबद्धता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

कटकः ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) ने रविवार को ओडिशा प्रो टी20 लीग शुरू करने की घोषणा की। इस फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग का सितंबर में पदार्पण होगा जिसमें छह टीम हिस्सा लेंगी। ओसीए ने कहा कि ओडिशा प्रो टी20 लीग को उभरती प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक बेहतरीन मंच के रूप में डिजाइन किया गया है जो खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धा, प्रदर्शन और खेल के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। ओसीए के सचिव संजय बेहड़ा ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि यह लीग भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक प्रमुख ताकत बनेगी।’’

ओसीए ने संगठनों को आगे आने और फ्रेंचाइजी स्वामित्व प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। संघ ने कहा कि फ्रेंचाइजी अधिकार हासिल करने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) दस्तावेज ओसीए की आधिकारिक वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ओडिशाक्रिकेट.इन) पर सात से 13 जुलाई तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। फ्रेंचाइजी आवंटन योग्यता आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा जिसमें ओडिशा में क्रिकेट के विकास के लिए दीर्घकालिक विजन और प्रतिबद्धता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

टॅग्स :ओड़िसाटी20टी20 ब्लास्ट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या