क्या फिक्स था दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस का मुकाबला? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर मुंबई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 12, 2020 4:48 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया सीजन का 27वां मैच।मुंबई ने जीता मैच, अंकतालिका में टॉप पर।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्क्रीनशॉट, लोग मैच फिक्सिंग से जोड़ रहे मामला।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिल्स को आईपीएल 2020 के 27वें मैच में मात देकर अंकतालिका में टॉप पर जगह बना ली, लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस के बीच बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को फिक्सिंग से जोड़कर देखने लगे हैं।

पारी की समाप्ति से पहले ही बता दिया दिल्ली का स्कोर

दरअसल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस लगातार मुकाबले का स्कोर अपने ट्विटर अकाउंट पर अपडेट कर रही थी। फ्रेंचाइजी ने दिल्ली की पारी समाप्ति से पहले ही कैपिटल्स के स्कोर को पोस्ट कर दिया, जिसमें लिखा था DC- 163/5 (19.5), संयोग से दिल्ली ने अपनी इनिंग 162/4 के साथ खत्म की।

वायरल हुआ स्क्रीनशॉट, बाद में ट्वीट डिलीट भी कर दिया गया

ये ट्वीट तुरंत वायरल हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। लोग इसे फिक्सिंग से जोड़कर देखने लगे और मुंबई इंडियंस ने इस ट्वीट को कुछ देर बाद डिलीट भी कर दिया।

एक यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि मुंबई ने रात 7 बजकर 38 मिनट पर ही स्कोर को पोस्ट कर दिया था...

लोगों ने इस ट्वीट पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

दिल्ली को हराकर मुंबई टॉप पर

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में 11 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात दी। मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद बोले रोहित शर्मा- बाकी टीमों से आगे रहना जरूरी

गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स को इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में हराने में एक बार फिर विरोधी टीमों के पसीने छूट रहे हैं और कप्तान रोहित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने की अहमियत पर जोर दिया विशेषकर टूर्नामेंट के अंतिम हिस्से में।

दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में हार के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है।" title="दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में हार के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है।"/>
दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में हार के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है।

रोहित ने मुंबई इंडियन्स के ट्विटर हैंडल पर डाले गए वीडियो में कहा, ‘‘अब तक हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। हम सभी को पता है कि अब अधिक चुनौती का सामना करना होगा, टूर्नामेंट के अंतिम चरण में, हम सभी को पता है कि क्या होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अंत नहीं है और यह शुरुआत भी नहीं है। हम टूर्नामेंट के बीच में हैं, हमें पता है। इस पर एकाग्रता रखनी होगी, एकाग्रता हमेशा महत्वपूर्ण होती है। हमें जो अगले सात मैच खेलने हैं वे महत्वपूर्ण होंगे, साथ ही हम इनका लुत्फ उठाना नहीं भूल सकते।’’

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसरोहित शर्माश्रेयस अय्यर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या