धोनी ने छक्का लगातार जिताया था वर्ल्ड कप, टेस्ट में दोहरा शतक जड़ रचा था इतिहास, जानें उनके सुनहरे करियर के कुछ यादगार पल

MS Dhoni Career milestones: एमएस धोनी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया, दो वर्ल्ड कप जीत से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत तक, आइए जानें धोनी के करियर के यादगार पलों को

By भाषा | Updated: August 16, 2020 11:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देएमएस धोनी ने 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर को 15 अगस्त 2020 को कहा अलविदाधोनी ने भारत के लिए 538 इंटरनेशनल मैचों में 15 हजार से ज्यादा रन बनाए

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी ने अपने 16 साल लंबे इंटरनेशल करियर में भारत के लिए 538 मैच खेलते हुए 15 हजार से ज्यादा रन बनाए। धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट में  रन, 350 वनडे में 10773 रन और 90 टी20 मैचों में 1617 रन बनाए।

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वर्ल्ड कप जीता। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के साथ धोनी आईसीसी के तीनों बड़े खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान बने।  भारत के सबसे सफल कप्तान और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता के करियर की कुछ सुर्खियां इस प्रकार हैं।

एमएस धोनी के शानदार करियर के यादगार पल

दिसंबर 2004: बांग्लादेश के खिलाफ चट्टगांव में वनडे के जरिये धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

अक्टूबर 2005: तेजी से रन बनाने के लिये बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए। अपनी दूसरी पारी में 145 गेंद में 183 रन बनाये। पांच मैचों की श्रृंखला भारत ने 3-0 से जीती और धोनी मैन ऑफ द सीरिज रहे।

दिसंबर 2005: धोनी ने चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

सितंबर 2007: धोनी ने राहुल द्रविड़ से वनडे क्रिकेट की कप्तानी ली।

सितंबर 2007: धोनी ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार के एडम गिलक्रिस्ट के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। वह दक्षिण अफ्रीका में पहले टी20 विश्व कप में भारत के कप्तान बने। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया। धोनी ने फाइनल का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा जैसे अनुभवहीन गेंदबाज से डलवाया और यह मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

अगस्त 2008: धोनी ने श्रीलंका में भारत को पहली द्विपक्षीय सीरीज में जीत दिलाई।

अगस्त 2008: धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार।

नवंबर 2008: धोनी भारत के टेस्ट कप्तान बने। उन्होंने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में अनिल कुंबले से कप्तानी ली।

धोनी ने 16 साल लंबे इंटरनेशल करियर में भारत के लिए 538 मैच खेले (bcci)

दिसंबर 2008: धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने।

मार्च 2009: धोनी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती।

अप्रैल 2009: धोनी को भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला।

दिसंबर 2009: धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार लगातार दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

मई 2010 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल जीता।

अप्रैल 2011 : धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 79 गेंद में 91 रन की नाबाद पारी खेली। भारत 28 साल बाद विश्व कप जीता। छक्के से जीत दिलाने वाले धोनी मैन ऑफ द मैच।

मई 2011 : धोनी की कप्तानी ने सीएसके ने आईपीएल जीता।

नवंबर 2011: भारतीय प्रादेशिक सेना ने धोनी को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया।

मार्च 2013: धोनी 49 टेस्ट में 21वीं जीत दर्ज करके सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने।

जून 2013 : भारत ने धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती।

फरवरी 2013 : धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ा।

मार्च 2013 : धोनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू टेस्ट सीरीज में 4-0 से हराया।

अप्रैल 2018 : धोनी को पद्म भूषण।

मई 2018 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल जीता।

टॅग्स :एमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीमबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या