IPL 2020: जीत के 'चौके' के साथ टॉप पर मुंबई, मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सीजन की पहली और टूर्नामेंट की 38वीं फिफ्टी लगाई। मुंबई के खिलाफ धवन फॉर्म में नजर आए।

By अमित कुमार | Published: October 12, 2020 7:05 AM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस की यह आईपीएल 2020 में लगातार चौथी जीत थी।मुंबई इंडियंस की यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13वीं जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के कुल 24 मैच खेले गये थे। जहां दोनों टीमों ने 12-12 मैच जीते थे।

मुंबई इंडियंस ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (53) और सूर्य कुमार यादव (53) के अर्धशतकों की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग के दिलचस्प मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को दो गेंद रहते पांच विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की नाबाद 69 रन की अर्धशतकीय पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) के साथ तीसरे विकेट के लिये 85 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 162 रन बनाये। 

मुंबई इंडियंस ने यह लक्ष्य 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया। दोनों टीमों ने अपने पिछले तीन मैच जीते थे। लेकिन मुंबई इंडियंस इस जीत से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी, हालांकि उसके और दिल्ली कैपिटल्स के 10-10 अंक हैं। डि कॉक ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 36 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाये और सूर्य कुमार यादव (32 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने कैगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का जड़कर स्टाइल से अपना नौंवा आईपीएल अर्धशतक जड़ा। 

सूर्य कुमार यादव ने डि कॉक के साथ दूसरे विकेट के लिये 46 रन और फिर ईशान किशन (28 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 53 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस को जीत के लिये अंतिम दो ओवर में 10 रन चाहिए थे। एनरिच नोर्जे के 19वें ओवर में तीन रन बने। अंतिम ओवर में सात रन बनाने थे, कृणाल पंड्या (नाबाद 12) ने चौका लगाया और फिर एक रन लिया। कीरोन पोलार्ड (नाबाद 11) ने एक रन लिया और स्कोर बराबर हो गया। कृणाल पंड्या ने अगली गेंद को चौके के लिये भेज दिया और मैच मुंबई जीत गई।

दिल्ली-मुंबई मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड

 

-मुंबई इंडियंस की यह आईपीएल 2020 में लगातार चौथी जीत थी।

-सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर का 9वां अर्धशतक बनाया। 

 -शिखर धवन ने मुंबई के खिलाफ एक छक्का लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का 100वां छक्का था।

-शिखर धवन ने आईपीएल करियर का 38वां अर्धशतक लगाया।

-कीरोन पोलार्ड के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 150 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

-मुंबई इंडियंस की यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13वीं जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के कुल 24 मैच खेले गये थे। जहां दोनों टीमों ने 12-12 मैच जीते थे। 

टॅग्स :रोहित शर्माशिखर धवनमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या