IPL Stats: फाइनल में मुंबई का पलड़ा भारी, दिल्ली की टीम में शिखर धवन का रोल अहम

IPL 2020, MI vs DC Final: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2020 का खिताबी मैच खेला जाना है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 09, 2020 9:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-मुंबई के बीच मंगलवार को खिताबी मैच।4 बार आईपीएल टाइटल जीत चुकी मुंबई इंडियंस।फाइनल में आज तक मुंबई ने गंवाया सिर्फ एक ही मैच।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाना है। एक ओर जहां मुंबई इंडियंस पांचवीं बार खिताब कब्जाने उतरेगी, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पास पहली बार ट्रॉफी जीतने का 'गोल्डन चांस' है। ग्लोफैन्स की क्रिक डेटा मैट्रिक्स टीम ने दुबई में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले को लेकर विश्लेषण किया है। रिसर्च में पाया गया है कि आंकड़ों के लिहाज से मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पलड़ा भारी है।

शिखर धवन पड़ सकते हैं मुंबई पर भारी

मुंबई इंडियंस की तरफ ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है, जो मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के आंकड़ों को चुनौती दे रहा हो, जबकि मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर दिल्ली के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रहा है।

शिखर धवन ने इस सीजन में अभी तक 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इधर, एमआई के किसी भी एकमात्र बल्लेबाज ने 500+ का आंकड़ा नहीं छुआ है, लेकिन उनके टॉप तीन बल्लेबाज मिलाकर दिल्ली के टॉप तीन पर भारी पड़ रहे हैं।

दुबई में बॉलर्स को मिल सकता है फायदा

दुबई का मैदान गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है, जहां बॉलर्स को विकेट मिलना आसान है। गेंदबाज इस मैदान पर इकॉनमी, स्ट्राइक रेट और औसत में शानदार हैं।

आईपीएल 2020 का फाइनल में तेज गेंदबाजों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल सकता है। ग्लोफैन्स की डेटा मैट्रिक्स टीम के मुताबिक, इस मैदान पर तेज गेंदबाजों ने स्पिनर्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। स्पिनर्स टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में इफेक्टिव रहे हैं।

ग्राफ दर्शाता है कि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे और मार्कस स्टोयनिस, जबकि  मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट फाइनल में अपनी-अपनी टीम के लिए कितना अहम रोल अदा करने वाले हैं।

ग्लोफैन्स डेटा मैट्रिक्स टीम ने विश्लेषण किया है कि दुबई के मैदान पर पारी के आगे बढ़ने के साथ-साथ टीम के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। इसलिए, तेज गेंदबाजों के लिए ये महत्वपूर्ण है कि वे अपनी टीम को नई गेंद से शानदार शुरुआत दिलाएं।

आईपीएल के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन और मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा का रोल अहम हो सकता है। दोनों टीम्स का दमखम, दुबई में आईपीएल 2020 के दौरान अब तक के आंकड़े और दिग्गज खिलड़ियों की लय मंगलवार को एक दिलचस्प मुकाबले की ओर इशारा करते हैं।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सदुबईश्रेयस अय्यरशिखर धवन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या