MI Cape Town vs Durban Super Giants: 40 ओवर, 449 रन, 12 विकेट, 25 छक्के और 40 चौके?, रयान रिकेलटन कमाल, पहले मैच में खेली शतकीय पारी

MI Cape Town vs Durban Super Giants:मैच में खूब रन वर्षा देखने को मिली तथा कुल मिलाकर 449 रन बने, जिसमें 25 छक्के और 40 चौके शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2025 11:17 IST2025-12-27T11:12:59+5:302025-12-27T11:17:11+5:30

MI Cape Town vs Durban Super Giants sat20 DSG won 15 runs DSG 232-5 MICT 217-7 score 40 overs, 449 runs, 12 wickets, 25 sixes and 40 fours | MI Cape Town vs Durban Super Giants: 40 ओवर, 449 रन, 12 विकेट, 25 छक्के और 40 चौके?, रयान रिकेलटन कमाल, पहले मैच में खेली शतकीय पारी

MI Cape Town vs Durban Super Giants

HighlightsMI Cape Town vs Durban Super Giants: रिकेलटन के 65 गेंदों पर पांच चौकों और 11 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए।MI Cape Town vs Durban Super Giants: 40 ओवर में 12 विकेट गिरे और 449 रन बने। MI Cape Town vs Durban Super Giants: दोनों पारी में 25 छक्के और 40 चौके लगे।

केपटाउनः न्यूलैंड्स में खेले गए रोमांचक SA20 के पहले मैच में डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केपटाउन को 15 रनों से हरा दिया। 40 ओवर में 12 विकेट गिरे और 449 रन बने। दोनों पारी में 25 छक्के और 40 चौके लगे। रयान रिकेलटन के शतक के बावजूद एमआई केपटाउन को एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे सत्र के पहले मैच में डरबन सुपर जायंट्स से 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में खूब रन वर्षा देखने को मिली तथा कुल मिलाकर 449 रन बने, जिसमें 25 छक्के और 40 चौके शामिल हैं। रिकेलटन के 65 गेंदों पर पांच चौकों और 11 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए।

लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी। एमआई केपटाउन की तरफ से रिकेलटन के अलावा जैसन स्मिथ ने 41 रन का योगदान दिया। सुपर जायंट्स ने इससे पहले पांच विकेट पर 232 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था।

उसकी तरफ से न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी डेवोन कॉनवे (33 गेंदों में 64 रन, सात चौके, दाे छक्के) और केन विलियमसन (25 गेंद पर 40 रन) ने पावरप्ले में दबदबा बनाते हुए सिर्फ 8.3 ओवर में 96 रन जोड़े। इसके बाद जोस बटलर (12 गेंदों में 20 रन) और हेनरिक क्लासेन (14 गेंदों में 22 रन) ने लय को बरकरार रखा। उनके अलावा एडेन मा्र्क्रम ने 17 गेंदों में 35 और इवान जोन्स ने 14 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए।

Open in app