पुलिस अधिकारी की वर्दी में नजर आए धोनी, नए अवतार से प्रशंसकों को चौंकाया, तस्वीरें वायरल

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी अपने अलग-अलग अंदाज और नए लुक से भी अपने प्रशंसकों को चौंकाने के लिए जाने जाते हैं।

By शिवेंद्र राय | Published: February 03, 2023 10:03 AM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी की पुलिस की वर्दी में एक तस्वीर खूब वायरल हो रही हैतस्वीर में धोनी किसी पुलिस अधिकारी की तरह ही मोर्चे पर खड़े दिखाई दे रहे हैंधोनी का नया लुक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान का है

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा भी कई तरह के अन्य कामों में व्यस्त रहते हैं। धोनी अपने अलग-अलग अंदाज और नए लुक से भी अपने प्रशंसकों को चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। अब एक बार फिर से धोनी का नया अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की पुलिस की वर्दी में एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। हालांकि धोनी ने न तो पुलिस ज्वाईन की है न ही उन्होंने किसी फिल्म में अभिनय की शुरुआत की है। सच्चाई ये है कि धोनी जल्द ही एक विज्ञापन में दिखाई देंगे और उनका ये नया लुक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान का ही है। वायरल तस्वीर में धोनी किसी पुलिस अधिकारी की तरह ही मोर्चे पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में धोनी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी है और उनका एक हाथ कमर में लगी पिस्तौल पर है। देखने से लग रहा है कि धोनी की खास ऑपरेशन की तैयारी में हैं। 

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। नवंबर 2011 में धोनी को एक समारोह के दौरान ये मानद पद दिया गया था। धोनी का सेना से लगाव किसी से छुपा नहीं है और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान समय-समय पर फौज के जवानों के साथ समय भी बिताते रहते हैं। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि धोनी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई होगी।

बता दें कि इस साल मार्च के अंत या फिर अप्रैल महीने की शुरुआत में आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत हो सकती है और धोनी ने अभी से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। चार बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है इसलिए वह कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। आगामी आईपीएल के सीजन से पहले धोनी खुद को पूरी तरह से लय में वापस लाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्हें नेट्स पर जमकर पसीना बहाते और  स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में खेलते हुए लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए भी देखा जा सकता है। फिलहाल धोनी झारखंड में ही अभ्यास कर रहे हैं।

टॅग्स :Mahendra Singh Dhoniझारखंडभारतीय क्रिकेट टीमआईपीएल 2023IPL 2023 
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या