IPL Auction: अनकैप्ड भारतीय विकेटकीपर कुमार कुशाग्र को 7 करोड़ 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा

अनकैप्ड भारतीय विकेटकीपर कुमार कुशाग्र पर चेन्नई और गुजरात ने बोली लगाई। दोनों के बीच कुशाग्र के लिए होड़ दिखी। अंत में 7 करोड़ 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। रिकी भुई को 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 19, 2023 6:26 PM

Open in App
ठळक मुद्देअनकैप्ड भारतीय विकेटकीपर कुमार कुशाग्र पर लगी बड़ी बोली 7 करोड़ 20 लाख में दिल्ली ने खरीदारिकी भुई को 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा

IPL Auction: अनकैप्ड भारतीय विकेटकीपर कुमार कुशाग्र पर चेन्नई और गुजरात ने बोली लगाई। दोनों के बीच कुशाग्र के लिए होड़ दिखी। अंत में 7 करोड़ 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। रिकी भुई को 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। विकेटकीपर कैटेगरी में ही उर्विल पटेल नहीं बिके। विष्णु सोलंकी भी नहीं बिके। 

इससे पहले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी समीर रिजवी को चेन्नई ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदकर सबको चौंका दिया। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शुभम दुबे को राजस्थान ने 5 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की कैटेगरी में यश दयाल के लिए बोली 20 लाख से शुरू हुई। दयाल के लिए गुजरात और आरसीबी में बोली चली। अंत में आरसीबी ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के लिए बोली 20 लाख से शुरू हुई। गुजरात ने 60 लाख में खरीदा।

शाहरुख खान का बेस प्राइज 40 लाख था। पंजाब ने शाहरुख पर बोली शुरू की। शाहरुख पर गुजरात ने भी बोली लगाई। अंत में उन्हें गुजरात ने 7 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा। रमनदीप सिंह को 20 लाख में केकेआर ने खरीदा। 

भारतीय तेज गेंदबाद उमेश यादव के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। हैदराबाद और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। कीमत बढ़ कर जल्द ही 5 करोड़ हो गई। उमेश यादव को अंत गुजरात ने 5 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ा।  भारतीय तेज गेंदबाद शिवम मावी के लिए 50 लाख से बोली शुरू हुई। मावी के लिए लखनऊ ने बोली शुरू की। शिवम मावी को अंत लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

श्रीलंका के वानिंदू हसरंगा के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुई। हैदराबाद ने बोली लगाई। अंत में 1 करोड़ 50 लाख मेंसनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र के लिए 50 लाख से बोली शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स भी मैदान में उतरी। गुजरात और पंजाब ने भी बोली लगाई।  अंत में ने 1 करोड़ 80 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। गुजरात ने बोली शुरू की। 50 लाख गुजरात ने अपने साथ जोड़ा। 

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनIPLआईपीएल 2024दिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या