IPL 2025 Points Table: 10वें स्थान पर 5 बार चैंपियन मुंबई इंडियंस?, प्वाइंट टेबल में बदलाव, देखें सभी टीम का हाल

IPL 2025 Points Table updated after RR vs CSK: विराट कोहली की टीम 4 अंक के साथ पहले पायदान पर है और रोहित शर्मा की टीम 0 अंक के साथ 10वें पायदान पर है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2025 05:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देIPL 2025 Points Table updated after RR vs CSK: धोनी की टीम को लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा।IPL 2025 Points Table updated after RR vs CSK: रियान पराग को असम में पहली जीत मिली। IPL 2025 Points Table updated after RR vs CSK: रियान पराग पहली बार कप्तानी कर रहे हैं।

IPL 2025 Points Table updated after RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के वानिंदु हसरंगा (4-0-35-4) और जोफ्रा आर्चर की शानदार गेंदबाजी के बल पर घरेलू टीम को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की पहली जीत मिली। राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स पर छह रन की मामूली जीत के बाद आईपीएल 2025 में अपना खाता खोला है। जीत के बाद रॉयल्स नौवें स्थान पर पहुंच गई। जबकि सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद से बेहतर एनआरआर के कारण सातवें स्थान पर पहुंच गई।

IPL 2025 Points Table updated after RR vs CSK: आईपीएल 2025 अंक तालिका-

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 04

2. दिल्ली कैपिटल्सः 04

3. लखनऊ सुपर जायंट्सः 02

4. गुजरात टाइटंसः 02

5. पंजाब किंग्सः 02

6. कोलकाता नाइट राइडर्सः 02

7. चेन्नई सुपर किंग्सः 02

8. सनराइजर्स हैदराबादः 02

9. राजस्थान रॉयल्सः 02

10. मुंबई इंडियंसः 00

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो मैचों में चार अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। आरआर ने सीएसके को 6 रन से हराया। आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 11 रन चाहिए था। लेकिन संदीप शर्मा ने जोफ्रा आर्चर से टिप्स लेकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और अपनी टीम को छह रन से जीत दिलाई। आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे।

एमएस धोनी के पास फिनिशर की भूमिका निभाने का मौका था, लेकिन वह पहली गेंद पर डीप मिडविकेट पर आउट हो गए। जेमी ओवरटन ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर खेल को जीवंत रखा, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर केवल चार रन और बने। सीएसके को अपने पावरप्ले में रन कम बने। पहले छह ओवरों में केवल 42 रन आए थे।

टॅग्स :आईपीएल 2025IPLमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या