IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, 'दिल्ली के लिए खेलेंगे ऋषभ पंत'

IPL 2024: क्रिकेटर ऋषभ पंत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। पंत एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। पंत इस साल आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में खेलते हुए नजर आएंगे।

By धीरज मिश्रा | Published: February 07, 2024 1:14 PM

Open in App
ठळक मुद्देIPL 2024: पंत एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगेIPL 2024: रिकी पोंटिंग ने कहा है कि पंत इस साल आईपीएल खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैंIPL 2024: 30 दिसंबर 2022 को पंत एक भयानक कार दुर्घटना के शिकार हुए थे

IPL 2024: क्रिकेटर ऋषभ पंत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। पंत एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। पंत इस साल आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानरिकी पोंटिंग ने दी है।

क्रिकबज की खबर के अनुसार, रिकी पोंटिंग ने कहा है कि पंत इस साल आईपीएल खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मालूम हो कि 30 दिसंबर 2022 को पंत एक भयानक कार दुर्घटना के शिकार हुए। इस घटना के बाद से पंत लंबे समय से खेल से दूर हैं। हालांकि, वह पिछले आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आए थे।

लेकिन, वह इस साल खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पोंटिंग ने माना कि 26 वर्षीय खिलाड़ी को लगता है कि वह वापसी के लिए तैयार है, लेकिन वह पंत के विकेटकीपिंग ग्लव्स लेने या कप्तान बनने के बारे में अभी भी अनिश्चित हैं।

पंत की जगह वॉर्नर बनेंगे कप्तान

पंत पिछले साल जब आईपीएल नहीं खेले तो उनकी जगह डेविड वॉर्नर ने टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, पंत के नहीं रहने से टीम को काफी नुकसान भी हुआ। डेविट की कप्तानी में टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। पोंटिंग का मानना है कि हम पंत के साथ टच में हैं अगर वह 14 मैच में से 10 भी खेलते हैं तो हमारे लिए यह बोनस होगा। उन्होंने कहा कि अगर पंत इस साल कप्तानी नहीं करना चाहते हैं तो वॉर्नर ही इस साल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे।

यहां बताते चले कि ऋषभ पंत लगातार वर्कआउट कर रहे हैं और भरपूर कोशिश कर रहे हैं कि वह क्रिकेट के मैदान में दोबारा उतर पाए। इधर दूसरी तरफ उनके फैंस भी इसी पल का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इस साल आईपीएल में ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आते हैं या नहीं।

टॅग्स :ऋषभ पंतरिकी पोंटिंगआईपीएल 2024दिल्ली कैपिटल्सडेविड वॉर्नर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या