IPL 2023 auction: जम्मू के इस खिलाड़ी को हैदराबाद ने 13 गुना अधिक कीमत देकर खरीदा, 4 साल की उम्र में मां को खोया, बड़े भाई ने तराशा

IPL 2023 auction: जम्मू-कश्मीर टीम की हिस्सा रहे विवरांत शर्मा ने 4 साल की उम्र में माता को और 15 साल की उम्र में पिता को खो दिया था। बड़े भाई ने कमी नहीं होने दी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 25, 2022 5:58 PM

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के 23 वर्षीय ऑलराउंडर विवरांत शर्मा छुपा रुस्तम निकाला। सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 गुना अधिक कीमत देकर खरीदा है।नीलामी में 2.6 करोड़ रुपये में बिका।

IPL 2023 auction:  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी 2023 में कई नए खिलाड़ी करोड़पति बने। जम्मू-कश्मीर के 23 वर्षीय ऑलराउंडर विवरांत शर्मा छुपा रुस्तम निकाला। सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 गुना अधिक कीमत देकर खरीदा है। नीलामी में 2.6 करोड़ रुपये में बिका।

 

विवरांत शर्मा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह का फैन है। बड़े भाई विक्रांत ने विवरांत को यहां तक पहुंचाया।जम्मू-कश्मीर टीम की हिस्सा रहे विवरांत ने 4 साल की उम्र में माता को और 15 साल की उम्र में पिता को खो दिया था। बड़े भाई ने कमी नहीं होने दी। हर ख्वाइश को पूरा किया। सपने को साकार किया।

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट इतिहास के तीसरे महंगे खिलाड़ी हैं। वह विक्रांत ही थे, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए पारिवारिक व्यवसाय संभाला कि विवरांत एक पेशेवर क्रिकेटर बनने के अपने सपने को साकार करने की दिशा में काम करते रहे। विक्रांत खुद एक तेज गेंदबाज बनने की ख्वाहिश रखते थे और राज्य में विश्वविद्यालय स्तर पर खेलते थे।

बड़े भाई की बड़ी कॉल के लिए धन्यवाद दिया। फरवरी 2021 में जम्मू और कश्मीर के लिए अपनी घरेलू शुरुआत की। 18 महीने बाद कोच्चि में मिनी-नीलामी में खरीदे गए सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक बन गया। अहमदाबाद में जम्मू-कश्मीर की टीम होटल से टेलीविजन पर आईपीएल 2022 की नीलामी देखने के बाद बहुत खुश हुए।

जब SRH और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसके लिए बोली लगाई, क्योंकि कीमत 20 लाख रुपये से बढ़कर 2.6 करोड़ रुपये हो गई। विवरांत ने अपनी सारी सफलता का श्रेय अपने भाई को दिया है। नीलामी में बिकने के ठीक बाद ऑलराउंडर ने खुशखबरी साझा करने के लिए अपने भाई को फोन किया।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनIPLजम्मू कश्मीरसनराइजर्स हैदराबादआईपीएल 2023युवराज सिंह
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या