IPL 2020, KXIP vs RR: क्रिस गेल का नया कारनामा, टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

क्रिस गेल और कप्तान लोकेश राहुल की शतकीय साझेदारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने चार विकेट पर 185 रन बनाए...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 30, 2020 9:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब-राजस्थान के बीच सीजन का 50वां मैच।क्रिस गेल ने पूरे किए टी20 में 1000 शतक।महज 1 रन से शतक चूके क्रिस गेल।

IPL 2020, KXIP vs RR: आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 50वां मैच क्रिस गेल के लिए बेहद खास रहा। इस मुकाबले में क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह विश्व के एकमात्र क्रिकेटर हैं। गेल ने ये कारनामा 18.5 ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर शॉट के साथ किया। हालांकि गेल अपने शतक से जरूर चूक गए।

केएल राहुल-क्रिस गेल ने पंजाब को संभाला

किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 185 रन बनाए। पंजाब की ओर से क्रिस गेल और लोकेश राहुल ने शानदार पारी खेली। रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ही सफलता हासिल कर सके।

केएल राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हुई।" title="क्रिस गेल और केएल राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हुई।"/>
क्रिस गेल और केएल राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हुई।

पहले बैटिंग करते हुए पंजाब को छठी गेंद शुरुआती झटका लगा। मंदीप सिंह 'गोल्डन डक' पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने क्रिस गेल के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर पंजाब को संभाल लिया। केएल राहुल 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निकोलस पूरन 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

शतक से चूके क्रिस गेल

यहां से क्रिस गेल ने मोर्चा संभाले रखा और टी20 क्रिकेट में अपने 1000 छक्के भी पूरे किए। हालांकि 19.4 ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। गेल 63 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से 99 रन बनाकर आउट हुए, जिसके दम पर टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को 2-2 विकेट हाथ लगे।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)किंग्स इलेवन पंजाबकेएल राहुलराजस्थान रॉयल्सस्टीव स्मिथक्रिस गेल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या