IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के भिडंत में टूटे कई रिकॉर्ड, जानिए यहां

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अब तक का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 28, 2024 07:12 AM2024-03-28T07:12:43+5:302024-03-28T07:44:06+5:30

IPL 2024: These records were broken in the clash of Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians, know here | IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के भिडंत में टूटे कई रिकॉर्ड, जानिए यहां

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के भिडंत में टूटे कई रिकॉर्ड, जानिए यहां

googleNewsNext
Highlightsसनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में अपना अब तक का सर्वोच्च स्कोर खड़ा कियाअभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से सनराइजर्स ने खड़ा किया बड़ा स्कोरइंडियन प्रीमियर लीग में इस मैच के दौरान 20 ओवर में उच्चतम स्कोर 277/3 बना

हैदराबाद: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अब तक का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी के दौरान आईपीएल में सनराइजर्स बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक दर्ज किया, जिससे कुछ ही मिनट पहले ट्रैविस हेड द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड टूट गया।

यहां मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गये आईपीएल 2024 मैच के दौरान टूटे रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी जा रही है। 

1. इंडियन प्रीमियर लीग में उच्चतम स्कोर 277/3, 20 ओवर में बना

2. टी20 क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

3. किसी भी टी20 फ्रेंचाइजी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर

4. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे बड़ा स्कोर

5. एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक 38 छक्के लगे

6. एक टी20 मैच में सर्वाधिक 38 छक्के लगे 

7. एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक मैच स्कोर बना- 523 रन

8. एक टी20 मैच में सर्वाधिक मैच स्कोर - 523 रन

9. एक आईपीएल पारी में संयुक्त रूप से दूसरा सर्वाधिक छक्का - मुंबई इंडियंस (20 छक्के)

10. एक आईपीएल पारी में संयुक्त रूप से तीसरे सर्वाधिक छक्का - सनराइजर्स (18 छक्के)

11. एक आईपीएल पारी में संयुक्त रूप से सबसे तेज़ 250 रन - सनराइजर्स

12. एक आईपीएल पारी में दूसरा सबसे तेज 200 रन - सनराइजर्स (14.4 ओवर)

13. 10 ओवर की समाप्ति पर सर्वाधिक टीम स्कोर - सनराइजर्स (148 रन)

14. क्वेना मफाका ने पहली बार आईपीएल में सबसे महंगे आंकड़े दर्ज किए - (0/66)

15. एक पारी में एमआई गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन - मफाका (66)

Open in app