IPL में कैसी होती है खिलाड़ियों की लाइफ, मुंबई इंडियंस की जर्नी में अनसुने किस्से दिखाएगा Netflix

आईपीएल 'क्रिकेट फीवर मुंबई इंडियंस' नेत्फ्लिक्स: दौरान क्रिकेट मैदान पर होने वाली सभी रोमांच को फैंस आसानी से देख पाते हैं, लेकिन अब नेटफ्लिक्स खिलाड़ियों की अनसुनी किस्सों को दिखाएगा।

By सुमित राय | Published: February 08, 2019 10:03 AM

Open in App

आईपीएल के दौरान क्रिकेट मैदान पर होने वाली सभी रोमांच को फैंस आसानी से देख पाते हैं, लेकिन अब नेटफ्लिक्स खिलाड़ियों की अनसुनी किस्सों को दिखाएगा। नेटफ्लिक्स 'क्रिकेट फीवरः मुंबई इंडियंस' के नाम से डॉक्यूमेंट्री शुरू करने जा रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस टीम के अनसुने पहलुओं को दिखाया जाएगा।

नेटफ्लिक्स की इस नई सीरीज में मुंबई टीम के ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड सारे ही किस्से इस सीरीज में देखने को मिलेंगे। नेटफ्लिक्स इस सीरीज को 1 मार्च से शुरू करेगा। मुंबई इंडियंस की जर्नी को दिखाने वाली इस डॉक्यु-सीरीज कोन्डे नेस्ट एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

'क्रिकेट फीवर : मुंबई इंडियंस' की शुरुआत 2018 की नीलामी से होगी, जब पूरी टीम फिर से गठित की गई थी और आईपीएल सीजन के खत्म होने पर समाप्त होगी। इस सीरीज में मुंबई इंडियंस टीम के ऊपर अपने फैन्स के प्रेशर और अपेक्षाओं के बोझ को भी दिखाया जाएगा।

मुंबई इंडिया आईपीएल के 11 साल के सफर में सबसे सफल टीम रही है और उसने अब तक तीन बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है और टीम की ऑनर नीता अंबानी व आकाश अंबानी हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई की टीम को साल 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल का चैंपियन बनाया है।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसनेटफ्लिक्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या