IPL 2020, RCB Full Schedule & Squad: क्या इस बार बदलेगी आरसीबी की किस्मत, जानिए क्या है शेड्यूल और पूरी टीम

कोरोना वायरस की वजह से यह टूर्नामेंट इस साल यूएई में खेला जा रहा है और इसका फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 17, 2020 6:28 AM

Open in App
ठळक मुद्दे19 सितंबर से आईपीएल-13 की शुरुआत।पहली बार आईपीएल खिताब जीतने उतरेगी कोहली एंड कंपनी।21 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी आरसीबी।

Indian Premier League 2020, Royal Challengers Bangalore Full Squad & Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर रही विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने क्रिस मॉरिस और आरोन फिंच को खरीदकर अपनी समस्याओं का समाधान तलाशने की कोशिश की है लेकिन मैदान पर ही पता चलेगा कि यह दांव कितना कारगर साबित हुआ।

कोहली की मौजूदा टीम 2016 के बाद से सबसे संतुलति टीम है जब वह तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन फिर हार गई थी। आरसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी हरफनमौला क्रिस मॉरिस पर दस करोड़ रुपये खर्च किए और प्रबंधन को डैथ ओवरों में उनसे कसी हुई गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम पर आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। 

2017 में क्रिस गेल के जाने के बाद से आरसीबी की बल्लेबाजी कोहली और एबी डिविलियर्स पर निर्भर रही है लेकिन आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच के आने से उन पर दबाव कुछ कम होगा। कोहली अब फिंच के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं या तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं। 

आरसीबी ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है।

ऐसे में पार्थिव पटेल या देवदत्त पडीक्कल उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे। स्टार खिलाड़ियों के नहीं चलने पर गुरकीरत सिंह मान और शिवम दुबे जैसे युवाओं पर जिम्मेदारी रहेगी। निचले क्रम पर मौरिस के साथ मोईन अली भी हैं। 

गेंदबाजी में अली और लेग स्पिनर एडम जाम्पा में से एक को चुना जाएगा। युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर भी स्पिनरों में शामिल है। तेज गेंदबाजों में मॉरिस, डेल स्टेन, नवदीप सैनी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज हैं।

आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में किया जा रहा है।" title="आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में किया जा रहा है।"/>
आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में किया जा रहा है।

कोचिंग स्टाफ भी नया है जिसमें माइक हेसन और सिमोन कैटिच शामिल हैं। आरसीबी के प्रशंसक दुआ कर रहे होंगे कि 13 साल का उनका इंतजार इस बार खत्म हो जाए। आरसीबी को 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से पहला मैच खेलना है।

RCB Full Schedule:

21 सितंबर: सनराइजर्स हैदराबाद VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से) 

24 सितंबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

28 सितंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से) 

3 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, अबू धाबी (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

5 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS दिल्ली कैपिटल्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

10 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई (शाम साढ़े 7 बजे से)

12 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS कोलकाता नाइट राइडर्स, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

15 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

17 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS राजस्थान रॉयल्स, दुबई (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

21 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम साढ़े 7 बजे से)

25 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS चेन्नई सुपर किंग्स, अबू धाबी, दुबई (दोपहर साढ़े 3 बजे से)

28 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

31 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह (शाम साढ़े 7 बजे से)

2 नवंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS दिल्ली कैपिटल्स, अबू धाबी (शाम साढ़े 7 बजे से)

Royal Challengers Bangalore Full Squad:

आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जांपा, इसुरू उडाना, मोईन अली, जोश फिलीप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरआईपीएल 2020विराट कोहलीएबी डिविलियर्सपार्थिव पटेल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या