Tanmay Agarwal Ranji Trophy 2023-24: 33 चौके और 21 छक्के, 160 गेंद में 326 पर नाबाद, रिचर्ड्स, परेरा से आगे निकला ये बल्लेबाज, 147 गेंद में 300 रन बनाकर कई रिकॉर्ड ध्वस्त

Tanmay Agarwal Ranji Trophy 2023-24: पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री के किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ प्रथम श्रेणी दोहरे शतक के 39 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 26, 2024 05:49 PM2024-01-26T17:49:17+5:302024-01-26T17:50:41+5:30

Tanmay Agarwal Ranji Trophy 2023-24 FASTEST 300 IN FIRST-CLASS CRICKET 147 balls 326 runs 160 balls 33 fours 21 sixes Tanmay Agarwal 191 balls Marco Marais 234 balls Ken Rutherford 244 balls Vivian Richards 244 balls Kusal Perera Hyderabad’s hits fastest | Tanmay Agarwal Ranji Trophy 2023-24: 33 चौके और 21 छक्के, 160 गेंद में 326 पर नाबाद, रिचर्ड्स, परेरा से आगे निकला ये बल्लेबाज, 147 गेंद में 300 रन बनाकर कई रिकॉर्ड ध्वस्त

file photo

googleNewsNext
Highlightsअब तक का दूसरा सबसे तेज़ प्रथम श्रेणी दोहरा शतक भी था। सर्वाधिक छक्कों का पिछला रिकॉर्ड इशान किशन (14) के नाम था।राहुल 105 गेंदों में 185 रन बनाकर टेची डोरिया की गेंद पर आउट हो गए।

Tanmay Agarwal Ranji Trophy 2023-24: हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 147 गेंदों में सबसे तेज फर्स्ट क्लास तिहरा शतक लगाया। तन्मय अभी भी नाबाद हैं और 326 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान 160 गेंद का सामना किया और 33 चौके और 21 छक्के मारे। शुक्रवार को हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में रणजी ट्रॉफी राउंड चार मैच के दौरान ये कारनामा किया। अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के मार्को माराइस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2017 में ईस्टर्न प्रोविंस के खिलाफ बॉर्डर के लिए 191 गेंदों में 300 रन बनाए थे। उन्होंने 119 गेंदों पर 200 का आंकड़ा छूकर पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री के किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ प्रथम श्रेणी दोहरे शतक के 39 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

यह अब तक का दूसरा सबसे तेज़ प्रथम श्रेणी दोहरा शतक भी था। भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का पिछला रिकॉर्ड इशान किशन (14) के नाम था। अग्रवाल ने कप्तान राहुल सिंह गहलौत के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए केवल 40.2 ओवर में 440 रन जोड़े, लेकिन राहुल 105 गेंदों में 185 रन बनाकर टेची डोरिया की गेंद पर आउट हो गए।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज 300 रन (FASTEST 300 IN FIRST-CLASS CRICKET)-

147 गेंदः (2024) तन्मय अग्रवाल

191 गेंदः (2017/18) मार्को माराइस

234 गेंदः (1986) केन रदरफोर्ड

244 गेंदः (1985) विवियन रिचर्ड्स

244 गेंदः (2012/13) कुसल परेरा

Open in app