India vs West Indies 2nd t20: क्रिस गेल को पछाड़ रोहित शर्मा बने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने 51 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 04, 2019 9:10 PM

Open in App

वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अगस्त को फ्लोरिडा में तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा छक्कों के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में अब तक कुल 107 छक्के लगाए हैं। ये रिकॉर्ड उनसे पहले क्रिस गेल (105) के नाम था। रोहित शर्मा ने 51 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। 

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के:

107 रोहित शर्मा105 क्रिस गेल103 मार्टिन गप्टिल92 कॉलिन मुनरो91 ब्रैंडन मैक्कलम

टीम इंडिया ने शनिवार को पहले मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज कर श्रृंखला में 1-0 से लीड बना ली है। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज को ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (103 छक्के) ने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में छक्कों का सैकड़ा पूरा किया है। रोहित को गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दो छक्कों की जरूरत थी। उन्होंने कीमो पॉल पर डीप मिडविकेट क्षेत्र में छक्का जड़कर गेल की बराबरी की और फिर सुनील नारायण की गेंद भी छह रन के लिए भेजकर रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने आउट होने से पहले कार्लोस ब्रेथवेट पर भी छक्का लगाया। 

गौरतलब है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक चौके जमाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर है। उनके नाम पर 225 चौके दर्ज हैं। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान 223 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजभारतीय क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमविराट कोहलीरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या