India vs South Africa, 1st ODI: नंबर 4-5-6 पर कौन खेलेगा?, कप्तान राहुल और कोच गौतम के सामने गंभीर सवाल?, देखिए संभावित प्लेइंग-11

India vs South Africa, 1st ODI: कप्तान केएल राहुल और कोच गौतम गंभीर के पास अवसर और चुनौतियां दोनों हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2025 14:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देIndia vs South Africa, 1st ODI: मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।India vs South Africa, 1st ODI: टीम इंडिया टेस्ट सीरीज हारने के बाद उतर रही है।India vs South Africa, 1st ODI: अधिक टेंशन नंबर 4, 5 और 6 को लेकर हैं।

रांचीः भारत रविवार को रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे खेलने उतरेगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में रोहित ने शतक जमाया था। 2027 विश्व कप को देखते हुए भारत प्रयोग कर रहा है। नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हैं। कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल और कोच गौतम गंभीर के सामने कठिन चुनौती हैं।

सबसे अधिक टेंशन नंबर 4, 5 और 6 को लेकर हैं। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज हारने के बाद उतर रही है। केएल राहुल और कोच गौतम गंभीर के पास अवसर और चुनौतियां दोनों हैं। राहुल के पास तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, रुतुराज गायकवाड़, खुद कप्तान राहुल और रवींद्र जडेजा के बीच 4, 5 और 6 को लेकर चयन करना है।

India vs South Africa, 1st ODI: भारतीय टीम संभावित प्लेइंग इलेवन

1. रोहित शर्मा

2. यशस्वी जायसवाल

3. विराट कोहली

4. तिलक वर्मा या ऋषभ पंत या रुतुराज गायकवाड़

5. केएल राहुल

6. रवींद्र जडेजा

7. वाशिंगटन सुंदर

8. कुलदीप यादव

9. अर्शदीप सिंह

10. नीतीश कुमार रेड्डी

11. हर्षित राणा।

India vs South Africa, 1st ODI: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे आमने-सामने के आंकड़े-

कुल खेले गए मैच: 94

भारत जीता: 40

दक्षिण अफ्रीका जीता: 51

कोई परिणाम नहीं: 3।

India vs South Africa, 1st ODI: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे: लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग विवरण-

कब होगा? मैच रविवार (30 नवंबर) को होगा।

कहां खेला जाएगा? रांची स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर।

टॉस का समय क्या है? टॉस दोपहर 1:00 बजे भारतीय समयानुसार होगा।

मैच का समय क्या है? मैच दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा।

सीधा प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे? स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच का प्रसारण करेगा।

लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें? क्रिकेट प्रशंसक भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

India vs South Africa, 1st ODI: टीम इस प्रकार हैं-

भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

टॅग्स :टीम इंडियादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमकेएल राहुलश्रेयस अय्यरशुभमन गिलऋषभ पंतऋतुराज गायकवाड़रवींंद्र जडेजा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या