IND vs NZ, 4th ODI: ट्रेंट बोल्ट का एक और कारनामा, इस फेहरिस्त में हुए शुमार

India vs New Zealand, 4th ODI: भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई। पहले 2 विकेट 23 रन तक गिर चुके थे। इसके बाद टीम इंडिया ने 33 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए। आलम ये रहा कि 50 रन तक ना बने थे और...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 31, 2019 9:50 AM

Open in App

India vs New Zealand, 4th ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी को हैमिल्टन में चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को हालांकि कहा कि वह भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी ही चुनते, लेकिन टीम इंडिया के यहां मुंह की खानी पड़ी।

भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई। पहले 2 विकेट 23 रन तक गिर चुके थे। इसके बाद टीम इंडिया ने 33 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए। आलम ये रहा कि 50 रन तक ना बने थे और भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ये न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। टीम इंडिया ने इससे पहले 2005 में बुलावायो में 34, जबकि साल 1981 में ऑकलैंड में 41 रन पर अपने शुरुआत 5 विकेट खोए थे।

भारत के इस हालात के पीछे ट्रेंट बोल्ट का बड़ा हाथ रहा। बोल्ट ने अपने स्पेल में 10 ओवर फेंके, जिसमें से 4 मेडन रहे। इस दौरान उन्होंने 2.10 की इकॉनमी के साथ महज 21 रन देकर 5 विकेट झटके। ये किसी भी न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा भारत के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्पेल रहा। इससे पहले शेन बॉन्ड ने महज 6 रन देकर टीम इंडिया के खिलाफ 6 विकेट चटकाए थे।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ:6/19 शेन बॉन्ड, बुलावायो, 20055/21 ट्रेंट बोल्ट, हैमिल्टन, 2019 5/22 आंद्रे एडम्स, क्वींसटाउन, 20035/23 रिचर्ड कॉलिंग, क्राइस्टचर्च, 19765/26 जेकब ऑरम, ऑकलैंड, 2002

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडट्रेंट बोल्टविराट कोहलीशिखर धवनरोहित शर्माक्रिकेट ग्राउंडक्रिकेट रिकॉर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या