IND vs NZ, 4th ODI: वनडे इतिहास में 7वें सबसे कम स्कोर पर सिमटा भारत, जानिए क्या है अब तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

India बनाम New Zealand, 4th ODI: ये टीम इंडिया का वनडे इतिहास में अब तक का 7वां सबसे कम स्कोर रहा। टीम इंडिया इससे पहले शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ साल 2000 में महज 54 रन पर ही सिमटने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 31, 2019 10:48 AM

Open in App

India बनाम New Zealand, 4th ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 जनवरी को हैमिल्टन में टीम इंडिया महज 92 रन पर सिमट गई। 5 मैचों की वनडे सीरीज पर पहले ही 3-0 से अपना कब्जा जमा चुके भारत ने फैंस को इस मैच में निराश कर दिया। ये टीम इंडिया का वनडे इतिहास में अब तक का 7वां सबसे कम स्कोर रहा। टीम इंडिया इससे पहले शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ साल 2000 में महज 54 रन पर ही सिमटने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

भारत का सबसे कम योग:

54 बनाम श्रीलंका, शारजाह, 200063 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 198178 बनाम श्रीलंका, कानपुर, 198679 बनाम पाकिस्तान, सियालकोट, 197888 बनाम न्यूजीलैंड, दांबुला, 201091 बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन, 200692 बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2019

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और उसे शिखर धवन (13) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। इसके बाद भारत के खाते में 2 ही रन जुड़े थे कि रोहित (7) भी बोल्ट का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। मैच के 11वें ओवर में कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अंबाती रायुडू (0) और दिनेश कार्तिक (0) के रूप में दो विकेट झटक भारत की कमर तोड़ दी। आलम ये रहा कि टीम इंडिया 33 रन तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि हार्दिक पंड्या (16), कुलदीप यादव (15) और युजवेंद्र चहल (18) ने भारत को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन टीम 92 रन से ज्यादा नहीं बना सकी। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक 5, जबकि ग्रैंडहोम ने 3 विकेट झटके।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडरोहित शर्माइंडियाक्रिकेट ग्राउंडक्रिकेट रिकॉर्डविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या