एलेस्टेयर कुक की आखिरी टेस्ट में लाजवाब बैटिंग, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो सिर्फ एक और बल्लेबाज ही बना पाया

Alastair Cook: इंग्लैंड के सबसे कामयाब बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक ने भारत के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट में शतक से लिखा इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 10, 2018 6:24 PM

Open in App

लंदन, 10 सितंबर: इंग्लैंड के सबसे कामयाब बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक ने अपनी आखिरी टेस्ट पारी में शतक लगाते हुए रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी है। भारत के खिलाफ ही अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले कुक ने संयोग से भारत के ही खिलाफ अपनी आखिरी टेस्ट पारी में भी शतक जड़ा। कुक अपने पहले और आखिरी टेस्ट में शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। 

अपने आखिरी टेस्ट में शतक जड़ने के साथ ही एलेस्टेयर कुक ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाजों ने बनाया है। दरअसल कुक टेस्ट इतिहास में ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने अपने डेब्यू और आखिरी टेस्ट की दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर बनाया है। 

पहले और आखिरी टेस्ट की दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड

कुक से पहले ये कारनामा सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के ब्रूस मिशेल ने ही किया था। इस तरह कुक पहले और आखिरी टेस्ट की दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

कुक ने 2006 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करते हुए 60 और 104* रन की पारियां खेली थीं। अब भारत के ही खिलाफ अपने अंतिम टेस्ट में कुक ने पहली पारी में 71 रन बनाने के बाद आखिरी पारी में शतक ठोक दिया।

कुक एक ही टीम के खिलाफ अपना पहला और आखिरी शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रिगी डफ, बिल पोंसफोर्ड, ब्रूस मिशेल ने ये उपलब्धि हासिल की थी।

कुक अपने करियर का समापन ओपनर के तौर पर 31 शतकों के साथ करेंगे और वह सुनील गावस्कर (33) के बाद टेस्ट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले ओपनर हैं।

टॅग्स :एलेस्टेयर कुकभारत vs इंग्लैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या