IND vs AUS: चमका रोहित शर्मा का बल्ला, मोहाली वनडे में विराट कोहली को पीछे छोड़ रचा नया इतिहास

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने मोहाली वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 95 रन की पारी के दौरान विराट कोहली को पीछे छोड़ रच दिया नया इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 10, 2019 3:44 PM

Open in App

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों में फ्लॉप रहने के बाद रविवार को मोहाली में जोरदार वापसी की। रोहित ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन के साथ ओपनिंग विकेट के लिए तूफानी शतकीय साझेदारी की। 

इस दौरान रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना 40वां वनडे पूरा किया। लेकिन वह अपने शतक से चूक गए और 92 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित ने धवन के साथ 193 रन की ओपनिंग साझेदारी की जो भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट में ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले रोहित-धवन ने ही 2013 में 178 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। 

अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा घर में वनडे में 300 रन पूरे करने वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित ने भारत में अपनी 57वीं वनडे पारी में ये उपलब्धि हासिल की जो दुनिया में घर में सबसे तेज 3000 वनडे रन हैं। रोहित के अलावा हाशिम अमला ने भी घर (दक्षिण अफ्रीका) में 57 पारियों में 3000 वनडे रन बनाए हैं। 

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने इस मामले में विराट कोहली और सौरव गांगुली जैसे स्टार भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने जहां भारत में अपने 3000 वनडे रन बनाने के लिए 63 पारियां खेली थीं तो वहीं सौरव गांगुली ने इसके लिए 69 पारियां खेलीं थीं। 

घर में सबसे कम पारियों में 3000 वनडे रन

57 पारी-हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका में) 57 पारी- रोहित शर्मा (भारत में)63 पारी- विराट कोहली (भारत में)69 पारी- सौरव गांगुली (भारत में)69 पारी-मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

रोहित शर्मा ने इस मैच में शतकीय साझेदारी करते हुए शिखर धवन के साथ वनडे में 15वीं बार ओपनिंग साझेदारी की और अब ये दोनों सर्वाधिक शतकीय ओपनिंग साझेदारी के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रिकॉर्ड 21 शतकीय साझेदारियों के साथ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम है। वनडे में सर्वाधिक शतकीय साझेदारियां

21 सचिन तेंदुलकर - सौरव गांगुली16 एडम गिलक्रिस्ट - मैथ्यू हेडेन15 गॉर्डन ग्रीनीज - डेसमंड हेंस15 रोहित शर्मा - शिखर धवन

साथ ही इस मैच के दौरान रोहित और शिखर की जोड़ी वनडे में साझेदारी से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन-सहवाग को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गई। 

वनडे में साझेदारी से सर्वाधिक रन बनाने भारतीय जोड़ी:

8227 सचिन तेंदुलकर - सौरव गांगुली4427 रोहित शर्मा - शिखर धवन (50)*4387 सचिन तेंदुलकर - वीरेंद्र सहवाग4332 राहुल द्रविड - सौरव गांगुली4328 रोहित शर्मा - विराट कोहली

टॅग्स :रोहित शर्माभारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या