भारतीय अंडर-19 टीम ने किया कमाल, पहले यूथ टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 21 रन से रौंदा

India U-19 beat Sri Lanka U-19: भारत अंडर-19 टीम ने पहले यूथ टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 21 रन से रौंदा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 20, 2018 3:25 PM

Open in App

कोलंबो, 20 जुलाई: भारतीय अंडर-19 टीम ने पहले यूथ टेस्ट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान श्रीलंका अंडर-19 को एक पारी और 21 रन से रौंद दिया है। भारत से पहली पारी में 345 रन से पिछड़ने के बाद मैच के चौथे दिन शुक्रवार को श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 324 रन ही बना सकी। 

भारत के लिए दूसरी पारी में मोहित जांगड़ा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 72 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि पहली पारी में 5 विकेट झटकने वाले आयुष बदोनी ने 2 विकेट झटके। अर्जुन तेंदुलकर और आकाश पाण्डेय ने एक-एक विकेट लिया।

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में निशान मधुष्का ने सबसे अधिक 104 रन की शानदार पारी खेली जबकि नुवानिडू फर्नांडो ने 78 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के अलावा श्रीलंका के ज्यादातर बल्लेबाज जांगड़ा और बदोनी की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे जूझते नजर आए। 

पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी थी सबकी निगाहें, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ असली हीरो बना यह क्रिकेटर

इससे पहले आयुष बदोनी और हर्ष त्यागी के 4-4 विकेटों की मदद से श्रीलंका को पहली पारी में 244 रन पर समटेने के बाद भारत ने 589 रन का विशाल स्कोर बनाते हुए 345 रन की विशाल बढ़त बनाई थी। 

भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले आयुष बदोनी ने 205 गेंदों में 19 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 185 रन की मैराथन पारी खेली थी। आयुष के अलावा भारत अंडर-19 के लिए अथर्व ताएडे ने 113 रन की शतकीय पारी खेली।

पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर से अपने इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर हुई ये चूक, फिर वापसी कर झटका विकेट

इस अंडर-19 मैच में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की बड़ी चर्चा रही, उन्होंने दोनों पारियों में एक-एक विकेट लिए लेकिन वह  बैटिंग में फ्लॉप रहे और 11 गेंदें खेलने के बाद डक पर आउट हो गए।

टॅग्स :भारत vs श्रीलंकाअर्जुन तेंदुलकर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या