नवी मुंबईः शानदार और जानदार। नवी मुंबई में कमाल हो गया। जेमिमा रोड्रिग्स ने जीवन की यादगार पारी खेली और नाबाद 127 रन की पारी की बदौलत भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर महिला विश्व कप के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। अब दो नवंबर को फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, जिससे टूर्नामेंट को नया विजेता मिलेगा। कप्तान लॉरा वोलवार्ट के शानदार शतक के बाद मारिजेन कैप की तूफानी गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रन से हराकर पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।
India Women vs South Africa Women, Final Women's World Cup: आंकड़े खेल-
रनः 10943
चौके-1193
छक्केः 124
विकेटः 390
अर्धशतकः 47
शतकः 14
कैचः 303
नवी मुंबई में महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत ने कमाल की जीत हासिल की। भारत ने 339 रन का लक्ष्य हासिल किया। महिला वनडे में सर्वोच्च लक्ष्य है। इस महीने की शुरुआत में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 331 रन को पीछे छोड़ दिया है। भारत का पिछला सर्वोच्च स्कोर 2021 में मैके में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 265 रन था।
इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड 26 मैचों की जीत के सिलसिले को तोड़ दिया था। यह एकदिवसीय विश्व कप के नॉकआउट में पुरुष या महिला 300 से अधिक के स्कोर का पहला उदाहरण है। इससे पहले सर्वोच्च स्कोर पुरुष विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड द्वारा ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 298 रन बनाकर बनाया गया था।
उल्लेखनीय बात यह है कि भारत ने इससे पहले महिला विश्व कप में कभी भी 200 से अधिक का लक्ष्य हासिल नहीं किया था, उनका सर्वोच्च लक्ष्य 2013 में कटक में पाकिस्तान के खिलाफ (लक्ष्य: 193) था। इस मैच में बनाए गए 679 रन महिला वनडे मैचों में दूसरा सबसे बड़ा कुल स्कोर है, इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में इन दोनों टीमों ने 781 रन बनाए थे।
भारत द्वारा बनाया गया 341/5 का स्कोर भी महिला वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में इसी टीम के खिलाफ भारत ने 369 रन बनाए थे। आज के मैच में 14 छक्के लगे, जो महिला विश्व कप के किसी भी मैच में अब तक के सबसे ज़्यादा छक्के हैं। पिछले महीने विशाखापत्तनम में इन दोनों टीमों के बीच लगे 13 छक्कों से बेहतर यह आंकड़ा है।
टूर्नामेंट में अब तक कुल 124 छक्के लग चुके हैं, जो किसी भी विश्व कप संस्करण में अब तक के सबसे ज़्यादा छक्के हैं, जो 2017 में लगे 111 छक्कों से ज़्यादा हैं। ऑस्ट्रेलिया इस मैच में महिला विश्व कप में लगातार 15 जीत के साथ उतरा था, यह क्रम 2022 और मौजूदा संस्करण में भारत से 2017 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से जारी है।
प्रतियोगिता के इतिहास में उनका 15 मैचों का सिलसिला संयुक्त रूप से सबसे लंबा है। उन्होंने 1997 और 2000 के संस्करणों में भी इतने ही मैच जीते थे। महिला विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी हार थी, जिसके बाद उसने चार जीत दर्ज कीं। सात बार की चैंपियन टीम को दोनों हार भारत के खिलाफ मिलीं, पिछली हार 2017 में हुई थी।
भारत ने तीसरी बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। 2005 और 2017 में टीम इंडिया उपवितेजा थी। पहली बार महिला विश्व कप फाइनल में न तो ऑस्ट्रेलिया और न ही इंग्लैंड शामिल होंगे। अब भारतीय महिला टीम के लिए वनडे में रनों का पीछा करते हुए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। स्मृति मंधाना द्वारा बनाए गए 125 रन को पीछे छोड़ दिया।
विश्व कप के नॉकआउट में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा शतक था, इससे पहले 2017 के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर ने 171* रन बनाए थे। रोड्रिग्स विश्व कप के नॉकआउट में रनों का पीछा करते हुए शतक बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज भी बन गईं, इससे पहले नैट-साइवर ब्रंट (148*) ने 2022 के फाइनल में ऐसा किया था।
रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने 167 रनों की साझेदारी की। महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी बना दी। 2017 में ब्रिस्टल में मिताली राज और पूनम राउत के बीच बनी 157 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया। यह महिला विश्व कप नॉकआउट में छठी 150 से ज़्यादा रनों की साझेदारी भी थी, और पिछली पाँचों साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के लिए ही हुई थीं।