IND vs NZ Live, Champions Trophy 2025 Final Score: न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रविवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। भारत की स्पिन चौकड़ी ने 50 में से 38 ओवर किए और 144 रन देकर 5 विकेट निकाले। डेरिल मिचेल ने 101 गेंद में 63 रन की पारी खेली। माइकल ब्रसवेल ने 40 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो दो विकेट, जबकि रविंद्र जडेजा ने एक विकेट झटके।
IND vs NZ Live, Champions Trophy 2025 Final Score: एकदिवसीय मैच में भारत द्वारा फेंके गए सर्वाधिक स्पिन ओवर-
41.2 बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर, 2011
39 बनाम केन्या, ग्वालियर, 1998
38 बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, सीटी 2025 फाइनल
37.3 बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, सीटी 2025।
IND vs NZ Live, Champions Trophy 2025 Final Score: पारी में पेस बनाम स्पिन-
पेस: 12 ओवर में 1/104 (ईआर: 8.67)
स्पिन: 38 ओवर में 5/144 (ईआर: 3.79)
IND vs NZ Live, Champions Trophy 2025 Final Score: मोहम्मद शमी द्वारा आज दिए गए 74 रन चैंपियंस ट्रॉफी के खेल में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा दिए गए दूसरे सबसे अधिक रन हैं, इससे पहले 2013 में कार्डिफ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उमेश यादव ने 2/75 रन दिए थे।
विल यंग (15 रन) आठवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। कुलदीप ने 11वें ओवर में रचिन रविंद्र (37 रन) को अपनी गुगली पर बोल्ड किया और 13वें ओवर में केन विलियमसन (11 रन) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। 24वें ओवर में टॉम लाथम (14 रन) जडेजा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स 38वें ओवर में 34 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने।
IND vs NZ Live, Champions Trophy 2025 Final Score: चैंपियंस ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज़्यादा स्पिन ओवर फेंके गए-
39.4 - श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो आरपीएस, 2002 सेमीफाइनल
38 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2025 फाइनल
37.3 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2025
36.5 - श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, ढाका, 1998
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में रविवार को सात विकेट पर 251 रन बनाये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिये डेरिल मिचेल ने 63 और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में नाबाद 54 रन बनाये। भारत के लिये स्पिनर जोड़ी वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए दो दो विकेट लिये।