IND vs NZ 1st odi match: गिल ने किया धमाका, सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय, विराट, शिखर, आजम, रिचर्ड्स और पीटरसन से आगे निकले

IND vs NZ 1st odi match: श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मैच में 116 रन की पारी खेली थी। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली और भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन से आगे निकल गए। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 18, 2023 4:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देशुभमन गिल ने न्यूजीलैंज के खिलाफ धमाका कर दिया। लगातार दूसरी सेंचुरी बना डाली। एस गिल ने 19 पारी में 1000 रन पूरे किए।

IND vs NZ 1st odi match: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में धमाका कर दिया। लगातार दूसरी सेंचुरी बना डाली। श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मैच में 116 रन की पारी खेली थी। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली और भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन से आगे निकल गए। 

शुभमन गिल ने अपनी 19वीं एकदिवसीय पारी में 1000 रन का आंकड़ा पार किया। लैंडमार्क तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन गए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के 33वें ओवर में जैसे ही गिल ने ब्लेयर टिकनर को चौका लगाया, उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 1000 रन बनाने का महत्वपूर्ण लैंडमार्क पार कर लिया। 

विराट कोहली और शिखर धवन ने 24 पारी में 1000 रन पूरे किए थे। गिल ने 19 पारी में 1000 रन पूरे किए। गिल कप्तान रोहित शर्मा के विश्वास पर खे उतरे। इशान किशन को लेकर गिल की आलोचना हो रही थी। भारत ने बुधवार को यहां सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (208 रन) के पहले दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आठ विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सबसे कम पारियों में 1000 वनडे रनः

18 फखर जमां

19 इमाम-उल-हक/ शुभमन गिल

21 विव रिचर्ड्स/केविन पीटरसन/जोनाथन ट्रॉट/क्विंटन डी कॉक/बाबर आज़म/रस्सी वीडी डूसन।

गिल ने अपनी पारी के दौरान 149 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके और नौ छक्के जमाये। उनके अलावा भारत के लिये रोहित शर्मा ने 34 रन और सूर्यकुमार यादव ने 31 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिये हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल ने दो दो विकेट हासिल किये।

भारत के लिए पिछला रिकॉर्ड संयुक्त रूप से विराट कोहली और शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 24-24 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। विश्व स्तर पर गिल पाकिस्तान के इमाम-उल-हक के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। रिकॉर्ड इमाम के हमवतन फखर जमान के पास है। गिल का लगातार दूसरा शतक था। तीसरे और अंतिम वनडे में श्रीलंका पर 317 रन की रिकॉर्ड जीत में 97 में से 116 रन बनाए थे।

टॅग्स :शुभमन गिलटीम इंडियाविराट कोहलीशिखर धवनबाबर आजमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या