ICC World Cup 2023 Most Wickets: 12 साल बाद फाइनल में टीम इंडिया, पहले पायदान पर शमी, देखें टॉप-10 लिस्ट

ICC World Cup 2023 Most Wickets: मुंबई में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी 2023 क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2023 11:29 IST

Open in App
ठळक मुद्दे2011 में भारत ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। 12 साल बाद भारत ने फाइनल में जगह बनाया।एडम ज़म्पा नौ मैचों में 22 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ICC World Cup 2023 Most Wickets: आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत ने कमाल कर दिया। 12 साल बाद भारत ने फाइनल में जगह बनाया। 2011 में भारत ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। मुंबई में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी 2023 क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

शमी 23 विकेट के साथ पहले पायदान पर हैं। शमी ने 57 रन देकर सात विकेट लिए और किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी का आंकड़ा दर्ज किया। एडम ज़म्पा नौ मैचों में 22 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि दिलशान मदुशंका नौ मैचों में 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

1ः मोहम्मद शमी- 23

2ः एडम ज़म्पा- 22

3ः दिलशान मदुशंका- 21

4ः जसप्रीत बुमराह- 18

5ः गेराल्ड कोएत्ज़ी- 18

6ः शाहीन अफरीदी-18

7ः मार्को जानसेन-17

8ः रवीन्द्र जड़ेजा-16

9ः मिशेल सैंटनर-16

10ः बास डी लीडे-16।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपमोहम्मद शमीजसप्रीत बुमराहदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या