ICC Women’s T20 World Cup 2023: महिला टी20 विश्व कप 10 से 26 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में, 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, देखें लिस्ट

ICC Women’s T20 World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 28, 2022 9:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देविवादास्पद हालात में टीम से बाहर कर दिया गया था। भारतीय टीम की अगुआई हरमनप्रीत कौर करेंगी। महिला टी20 विश्व कप 10 से 26 फरवरी तक खेला जाएगा।

ICC Women’s T20 World Cup 2023: अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे को दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए बुधवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। महिला टी20 विश्व कप 10 से 26 फरवरी तक खेला जाएगा।

शिखा ने भारत की ओर से पिछला मैच अक्टूबर 2021 में खेला था जिसके बाद उन्हें विवादास्पद हालात में टीम से बाहर कर दिया गया था। भारतीय टीम की अगुआई हरमनप्रीत कौर करेंगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकार, एस मेघना, स्नेह राणा और शिखा पांडे। 

टॅग्स :टीम इंडियाहरमनप्रीत कौरसाउथ अफ़्रीकाबीसीसीआईआईसीसी महिला टी20 विश्व कप
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या