ICC T20 World Cup 2022: श्रीलंका कप्तान शनाका ने टॉस जीता, मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर निगाहें, जानें प्लेइंग इलेवन

ICC T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है तथा प्रमोद मदुसन की जगह चमिका करुणारत्ने को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 05, 2022 1:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। सेमीफाइनल की दृष्टि से यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। 

ICC T20 World Cup 2022: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर-12 के ग्रुप एक के महत्वपूर्ण मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है तथा प्रमोद मदुसन की जगह चमिका करुणारत्ने को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। सेमीफाइनल की दृष्टि से यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड इस मैच में जीत दर्ज करने पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा लेकिन अगर श्रीलंका जीत हासिल करता है तो फिर मेजबान और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अंतिम चार में पहुंच जाएगा। ग्रुप एक से न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। 

टीमें:

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपश्रीलंका क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या